खेल

Exclusive: वैभव सूर्यवंशी कहां से लाते हैं 28 छक्के लगाने का कलेजा? बचपन के कोच मनीष ओझा ने खोले कई राज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Exclusive: वैभव सूर्यवंशी कहां से लाते हैं 28 छक्के लगाने का कलेजा? बचपन के कोच मनीष ओझा ने खोले कई राज

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 204 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया. महज 52 गेंदों पर दोहरा शतक लगाने वाले वैभव ने अपनी इस पारी में 28 छक्के लगाए.

इस ऐतिहासिक पारी के बाद बीसीसीआई को दिए इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया था कि मैच से पहले उन्होंने अपने बचपन के कोच मनीष ओझा से बातचीत की थी. आखिर मैच से पहले वैभव और उनके कोच के बीच क्या बातचीत हुई थी?

वैभव इतने लंबे-लंबे छक्के कैसे लगाते हैं?

उनकी डाइट क्या है और उनकी उम्र को लेकर पाकिस्तान की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों में कितनी सच्चाई है?

इन तमाम मुद्दों पर ABP News ने वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा से खास बातचीत की.

सवाल: वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 204 रनों की आक्रामक पारी खेली.

मैच से पहले आपकी उनसे क्या बातचीत हुई थी?

मनीष ओझा: पिछले दो मैचों से वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से रन नहीं आ रहे थे. ऐसे में सबसे जरूरी था कि वैभव को कंफर्ट जोन में लाया जाए.

मैंने उन्हें समझाया कि दुनिया का कोई भी खिलाड़ी हर मैच में रन नहीं बना सकता, हर मैच में शतक नहीं लगा सकता. अगर आपके दो मैचों में रन नहीं आए हैं तो आपको उसका प्रेशर नहीं लेना है.

हां, जिस दिन आप क्रीज पर सेट हो जाएं, उस दिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप एक बड़ी पारी खेलें. वैभव ने यूएई के खिलाफ बिल्कुल ऐसा ही किया.

सवाल: क्या आपको उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी इतनी बड़ी और विस्फोटक पारी खेलेंगे?

मनीष ओझा: मुझे उम्मीद थी कि वैभव शतक लगाएंगे.

जब वैभव शतक लगाते हैं तो उसमें 12 से 14 छक्के तो वह लगा ही देते हैं.

लेकिन मैंने यह उम्मीद नहीं की थी कि वह दोहरा शतक लगा देंगे और एक ही पारी में 28 छक्के मार देंगे. इतनी विस्फोटक पारी की उम्मीद मुझे भी नहीं थी.

सवाल: एक ही पारी में 28 छक्के लगाने का कलेजा वैभव सूर्यवंशी कहां से लाते हैं?

मनीष ओझा: यह उनकी खुद की काबिलियत है. वैभव अपनी काबिलियत पर बहुत भरोसा करते हैं.

उनका माइंडसेट शुरू से ही आक्रामक रहा है.

बचपन में जब वह मेरी एकेडमी में आते थे, तब भी वह सिंगल्स और डबल्स पर ज्यादा भरोसा नहीं करते थे.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।