Explained: 2 अक्टूबर को बंद नहीं होगा UPI, विरोध पर दूर करें सारा कंफ्यूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगर आप भी इस कंफ्यूजन में हैं कि 2 अक्टूबर को UPI काम करेगा या नहीं, तो बता दें कि 2 अक्टूबर को देशभर में UPI सिस्टम बंद नहीं होगा.
सोशल मीडिया पर 'No UPI Day' को लेकर जो खबरें फैलाई जा रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है.
ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी CAIT का कहना है.
राष्ट्रीय व्यापारी संगठन ने यह साफ कह दिया है कि उनकी तरफ से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है.
CAIT ने कर दिया सब कुछ क्लियर
CAIT ने यह भी कहा है कि UPI पर MDR चार्ज का विरोध कुछ स्थानीय व्यापारिक संगठन व्यक्तिगत रूप से कर सकते हैं. इनका CAIT से कोई लेना-देना नहीं है.
राष्ट्रीय व्यापारी संगठन ने मीडिया से अपील की कि CAIT के नाम से कोई भी खबर दिखाए या पब्लिश किए जाने से पहले CAIT के ऑफिशियल सोर्सेज से कन्फर्म जरूर कर लें.
साथ ही जनता व कारोबारियों से भी इस बात की अपील की गई कि अटकलों पर भरोसा करने के बजाय CAIT की आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें.
CAIT ने कहा कि वह भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम की ग्रोथ, सस्टेनेबिलिटी और सिक्योरिटी को सपोर्ट करते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
हालांकि, न्यूज एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते बुधवार को मध्य प्रदेश भर के व्यापारियों ने 2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% फीस लगाने के केंद्र सरकार के विरोध में 'नो UPI डे' मनाया.
इस दौरान उन्होंने अपनी दुकान पर लगे QR कोड को काले कपड़े से ढक दिया.
FAKE NEWS ALERT 🚨
There have been reports circulating on social media suggesting that CAIT has called for a nationwide No UPI Day on 2nd October.
We want to clarify that these reports are completely misleading and false.
CAIT has not given any such call.
CAIT has
Confederation of All India Traders (CAIT) (@CAITIndia) September 26, 2026
<script src="http
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar