Explained: देश में बोतल बंद पानी कितना भरोसेमंद? हर चार में से एक सैंपल फेल!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रेल का सफर हो, ऑफिस हो या शादी-ब्याह, बोतलबंद पानी अब हर जगह है.
लोग इसे सबसे सुरक्षित मानकर पीते हैं लेकिन बिसलेरी के एक सैंपल पर FSSAI की कार्रवाई के बाद ये सवाल उठ रहा है कि बोतल वाला पानी कितना भरोसेमंद है. सूत्रो के अनुसार अब सभी कंपनियों के सैंपल जांचे जाएंगे.
आखिर ये पानी बनता कैसे है - बिकता कितने में है और इसकी जांच के नियम क्या हैं - पूरा हिसाब समझिए.
अब सभी कंपनियों के सैंपल की बारी
FSSAI के मुताबिक कंपनी के पानी का एक सैंपल पहले ब्रोमेट की तय सीमा पर फेल हुआ. फिर रेफरल लैब में उसमें PAHs मिले. सूत्रो के अब सभी कंपनियों के सैंपल जांचे जाएंगे.
देश के अलग-अलग हिस्सों से बिसलेरी के और सैंपल भी लिए जाएंगे. FSSAI ने अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. जांच कब से होगी और किन ब्रांड्स की होगी, ये भी नहीं बताया गया है.
कितना बड़ा है बोतलबंद पानी का बाज़ार
बाज़ार पर नज़र रखने वाली संस्था पर्सिस्टेंस मार्केट रिसर्च के मुताबिक 2025 में भारत में पैकेज्ड पीने के पानी का बाज़ार करीब 32,040 करोड़ रुपये का था.
अंदाज़ा है कि 2032 तक ये करीब 57,850 करोड़ रुपये का हो जाएगा.
दूसरी रिसर्च एजेंसियां इससे काफी बड़े आंकड़े बताती हैं क्योंकि हर एजेंसी बाज़ार को अलग तरीके से गिनती है. इस बाज़ार में सबसे बड़ा नाम बिसलेरी है.
रिपोर्ट के मुताबिक बाज़ार का करीब एक-तिहाई हिस्सा बिसलेरी के पास है. कंपनी ने मार्च 2025 तक के साल में करीब 3,218 करोड़ रुपये की बिक्री की.
उसके देशभर में 143 प्लांट हैं.
मुकाबले में कोका-कोला का किनले, पेप्सिको का एक्वाफिना, रेलवे का रेल नीर और रिलायंस के कैंपा श्योर और इंडिपेंडेंस जैसे ब्रांड हैं. इनके अलावा हज़ारों छोटे लोकल ब्रांड भी हैं.
एक लीटर पानी कितने में बिकता है
बड़े ब्रांड्स की एक लीटर की बोतल आम तौर पर करीब 20 रुपये में बिकती है. सितंबर 2025 में पैकेज्ड पानी पर GST 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया था.
इसके बाद रेलवे ने रेल नीर की एक लीटर बोतल 15 से घटाकर 14 रुपये की कर दी. यही दाम ट्रेन और स्टेशन पर बिकने वाले दूसरे ब्रांड्स पर भी लागू है. मार्च 2026 में बिसलेरी ने दाम 11 फीसदी बढ़ाए.
एक लीटर की 12 बोतलों का डिब्बा 216
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बोतलबंद पानी की गुणवत्ता पर सवाल तब उठे जब FSSAI ने बिसलेरी के एक सैंपल को फेल कर दिया। यह विषय भारत में रोजमर्रा के पेय पदार्थों की सुरक्षा और नियामक निगरानी को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि लाखों लोग इसे सुरक्षित मानकर पीते हैं, और फेल सैंपल से उद्योग की पारदर्शिता और मानकों पर संदेह पैदा होता है। आम जनता पर इसका असर गहरा हो सकता है: उपभोक्ताओं को अपने पानी के स्रोत पर पुनर्विचार करना पड़ेगा, स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, और कंपनियों पर सख्त निरीक्षण के साथ उपभोक्ता वि