Explained: देश में सोना गिरवी रखकर लोन लेने वालों की संख्या बढ़ी, खतरा क्या?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगर आपको पैसों की जरूरत है तो बैंक या फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेने के लिए अब सोना गिरवी रखना भी एक बड़ा विकल्प बनता जा रहा है. देश में गोल्ड लोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है.
पिछले दो साल में इसका कुल बकाया दोगुने से ज्यादा हो गया है.
क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी CRIF की 25 नवंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2026 तक देश में गोल्ड लोन का कुल बकाया बढ़कर ₹23.3 लाख करोड़ पहुंच गया.
सितंबर 2024 में यह ₹10.7 लाख करोड़ था यानी दो साल में इसमें दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
खास बात यह है कि गोल्ड लोन लेने वाले नए लोगों की संख्या में थोड़ी कमी आई है लेकिन लोन की रकम लगातार बढ़ रही है. इसका मतलब है कि लोग पहले के मुकाबले ज्यादा रकम का कर्ज ले रहे हैं.
नए लोन खातों की संख्या घटी लेकिन रकम बढ़ी
CRIF के मुताबिक जुलाई से सितंबर 2026 के बीच ₹8.15 लाख करोड़ के नए गोल्ड लोन दिए गए.
यह पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 27.2% ज्यादा है. हालांकि नए लोन खातों की संख्या 4.1% घटकर करीब 3.69 करोड़ रह गई.
दूसरी तरफ एक गोल्ड लोन की औसत रकम 32.7% बढ़कर ₹2.21 लाख हो गई है यानी लोन लेने वाले लोगों की संख्या में कमी के बावजूद कुल कर्ज की रकम बढ़ रही है.
देश में अभी चल रहे गोल्ड लोन खातों की संख्या 14% बढ़कर 10.2 करोड़ हो गई है. कुल रिटेल लोन में भी गोल्ड लोन की हिस्सेदारी बढ़कर 12.6% हो गई है.
सितंबर 2026 तक देश का कुल रिटेल लोन ₹185.3 लाख करोड़ था.
महिलाएं और छोटे शहरों के लोग भी ले रहे गोल्ड लोन
गोल्ड लोन अब सिर्फ बड़े शहरों या कारोबारियों तक सीमित नहीं है.
छोटे शहरों और कस्बों में भी लोग जरूरत के समय सोना गिरवी रखकर कर्ज ले रहे हैं.
CRIF के मुताबिक सितंबर 2023 में गोल्ड लोन लेने वाले लोगों की संख्या 3.7 करोड़ थी.
सितंबर 2026 तक यह बढ़कर 5.6 करोड़ हो गई. यानी हर साल औसतन 15.6% की बढ़ोतरी हुई है.
महिलाएं भी इस बाजार में
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar