Explained: ड्रोन के झुंड को चुटकी में खत्म करने वाला 'भार्गवास्त्र', कैसे बनेगा गेम चेंजर?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
युद्ध के मैदान में अब टैंक या लड़ाकू विमान ही नहीं, आसमान से आते ड्रोनों का झुंड होता है.
ये सस्ते हैं, मिलकर हमला करते हैं और एक साथ कई जगहों पर अफरा-तफरी मचा सकते हैं. 20 से 24 नवंबर 2026 के बीच भारत ने भार्गवास्त्र का टेस्ट पूरा किया है.
राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में भारत के पहले स्वदेशी दो-लेवल वाले काउंटर-स्वार्म ड्रोन सिस्टम भार्गवास्त्र ने ताकत दिखाई. इसे नागपुर की कंपनी सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने बनाया है.
तो आखिर भार्गवास्त्र इतना खास क्यों है, जो दुश्मन देशों की नींद उड़ गई है...
भार्गवास्त्र है क्या और 'दो-लेवल' होना क्यों मायने रखता है?
नाम से ही साफ है- यह एक 'काउंटर-स्वार्म ड्रोन सिस्टम' है.
यानी ऐसे ड्रोन सिस्टम के खिलाफ काम करता है, जो झुंड में हमला करते हैं.
इसे 'दो-लेवल' इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह एक साथ दो तरह के हथियार इस्तेमाल करता है:
वर्जन-1: इसमें 64 ट्यूब वाला लॉन्चर है, जो बिना गाइडेंस वाले एयर-डिफेंस रॉकेट दागता है. एक बार में 64 रॉकेट दागे जा सकते हैं.
यह ड्रोनों के झुंड पर 'हार्ड-किल' के लिए है यानी सीधा टकराकर नष्ट करने के लिए.
वर्जन-2: यह कंपनी ने सेना की जरूरत से आगे बढ़कर खुद विकसित किया है.
इसमें गाइडेड माइक्रो-मिसाइलें हैं और सेल्फ गाइडेंस और इंफ्रारेड (IR) सीकर लगे हैं.
इसका मतलब है कि एक बार दागे जाने के बाद ये मिसाइलें खुद अपना रास्ता ढूंढकर, ड्रोन का पीछा करके, उसे सटीक निशाना बना सकती हैं.
यह भारत के लिए 'गेम-चेंजर' क्यों है?
भार्गवास्त्र सिर्फ एक तकनीकी चमत्कार नहीं है, यह 4 रणनीतिक कारणों से भारत के लिए बहुत बड़ा है:
📡 स्रोत: ABP Live