व्यापार

Explained: 8 हफ्तों से बाजार क्यों गिर रहा और किस सेक्टर में कितना नुकसान? आप पर असर क्या

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Explained: 8 हफ्तों से बाजार क्यों गिर रहा और किस सेक्टर में कितना नुकसान? आप पर असर क्या

भारतीय शेयर बाजार इस समय इतिहास के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है. 1 अक्टूबर 2026 को बाजार लगातार आठवें हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ. यह पिछले 25 साल में सबसे लंबी साप्ताहिक गिरावट है.

इस दौरान निवेशकों के करीब 26 लाख करोड़ रुपए डूब चुके हैं.

अगर आसान भाषा में कहें तो बाजार में पिछले दो महीने से लगातार खून बह रहा है और निवेशकों की संपत्ति तेजी से घट रही है. आखिर 25 साल में बाजार का इतना बुरा हाल कैसे हुआ, किस सेक्टर को कितना नुकसान और बाजार से क्यों बह रहा खून...

कितना हुआ नुकसान?

इस आठ हफ्ते की गिरावट में सेंसेक्स 6,590 अंक और निफ्टी 2,149 अंक टूट चुका है.

पूरे हफ्ते की बात करें तो सेंसेक्स में 2.7% और निफ्टी में 3.1% की गिरावट दर्ज हुई. 1 अक्टूबर 2026 को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79% गिरकर 71,909.70 पर बंद हुआ. निफ्टी 50 198.50 अंक यानी 0.88% गिरकर 22,421.95 पर बंद हुआ.

यह सेंसेक्स का पिछले 28 महीने का सबसे निचला स्तर है.

सिर्फ एक हफ्ते में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 20 लाख करोड़ रुपए घट गया.

अगर पूरे आठ हफ्तों की बात करें तो यह आंकड़ा 26 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो चुका है.

आखिर बाजार गिरने की वजहें क्या हैं?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, बाजार की गिरावट के पीछे 6 बड़े कारण है:

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड: अमेरिकी 10 साल के ट्रेजरी यील्ड ने 5.34% का स्तर छू लिया है, जो 2002 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है.

इसका सीधा मतलब है कि जब अमेरिका में निवेश पर इतना अच्छा रिटर्न मिल रहा है, तो विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों से पैसा निकालकर अमेरिका ले जा रहे हैं.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली: FII यानी विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली कर रहे हैं.

सितंबर में FII ने करीब ₹44,013 करोड़ के शेयर बेचे. 1 अक्टूबर को FI

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।