अपराध

Explained: क्या मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान के घर फायरिंग, सिद्दीकी का मर्डर और टाइगर श्रॉफ तक बना पैटर्न

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Explained: क्या मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान के घर फायरिंग, सिद्दीकी का मर्डर और टाइगर श्रॉफ तक बना पैटर्न

18 अक्टूबर 2026 की शाम.

मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी BMW में सवार होकर फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे. तभी तीन हमलावरों ने उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. सात राउंड गोलियां चलीं, पांच कार पर लगीं और दो चूक गईं.

टाइगर बाल-बाल बच गए, लेकिन ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक घायल हो गए.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया. तो क्या मुंबई में वाकई 1990 के दशक वाला 'डॉन का दौर' लौट रहा है?

इसका जवाब तलाशने के लिए हमें तीन चीजें अलग-अलग समझनी होंगी.

सेलिब्रिटीज पर हमलों का सटीक पैटर्न, 90 के दशक का इतिहास और आज का असली खेल...

बीते 2 सालों में सेलिब्रिटीज पर हमले और धमिकयों का सिलसिला

18 जुलाई 2026- आमिर खान को धमकी: सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट और वॉइस क्लिप वायरल हुआ.

इसमें आमिर खान पर 'लव जिहाद' बढ़ावा देने का आरोप लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई.

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन आमिर खान या उनकी टीम की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी.

11 जून 2026- गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग (दिल्ली): पश्चिम विहार इलाके में गुरु रंधावा से जुड़े 24HS फिटनेस जिम के बाहर तड़के करीब 4 बजे दो बाइक सवार हमलावरों ने सात राउंड फायरिंग की.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अरमान (19) और तुषार (21) को गिरफ्तार किया.

पुलिस के मुताबिक, हमला सलमान खान के साथ रंधावा की निकटता के कारण किया गया था.

फरवरी 2026- रणवीर सिंह को धमकी: रणवीर सिंह के मैनेजर को एक वॉइस नोट मिला, जिसमें खुद को 'हैरी बॉक्सर' बताने वाले शख्स ने 20 करोड़ रुपए की मांग की.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।