राजनीति

Explained: क्या PM मोदी की अपील से सोना ₹1.23 लाख पर आया? किसका फायदा और किसे नुकसान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Explained: क्या PM मोदी की अपील से सोना ₹1.23 लाख पर आया? किसका फायदा और किसे नुकसान

शादी के सीजन की शुरुआत के बीच सोने के दामों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 20 नवंबर 2026 को 24 कैरेट सोना 5,947 रुपए की भारी गिरावट के साथ 1,23,584 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.

वहीं, 22 कैरेट सोना 5,447 रुपए गिरकर 1,13,203 रुपए और 18 कैरेट सोना 4,460 रुपए गिरकर 92,688 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.

यह गिरावट इतनी बड़ी है कि सोना लगभग एक साल पहले के स्तर पर लौट आया है और अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 30% तक टूट चुका है.

तो क्या यह गिरावट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील की वजह से है, जो उन्होंने करीब 5 महीने पहले देशवासियों से की थी?

PM मोदी की 5 महीने पुरानी अपील की क्या थी वजह?

10 मई 2026 को हैदराबाद की एक रैली में PM मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वे कम से कम एक साल तक नया सोना न खरीदें और विदेश यात्रा करने से बचें.

इस अपील के पीछे सीधी वजह वेस्ट एशिया में बढ़ता तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में अचानक उछाल था, जिससे भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ रहा था.

भारत अपनी जरूरत का करीब 85% तेल आयात करता है और दुनिया के सबसे बड़े सोना आयातकों में से एक है.

दोनों ही चीजें डॉलर में खरीदी जाती हैं, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर सीधा असर पड़ता है.

PM मोदी ने इसे 'आर्थिक देशभक्ति' बताते हुए कहा था कि नागरिकों को विदेशी मुद्रा बचाने के लिए आगे आना चाहिए.

क्या इस अपील से सोना खरीदना कम हुआ?

अप्रैल-जून 2026 की तिमाही में सोने की कुल मांग वजन के हिसाब से घटी है. लोगों ने नई ज्वेलरी खरीदने के बजाय पुराने सोने को रीसाइकल करने पर जोर दिया.

कई परिवारों ने शादी जैसे समारोहों में भी नया सोना खरीदने से परहेज किया.

हालांकि, एक हैरान करने वाल

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सोने के दामों में ऐतिहासिक गिरावट, जो शादी के सीजन की शुरुआत के बीच हुई, मुख्य विषय है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि सोने के दामों में इतनी तेज़ गिरावट निवेशकों, ज्वेलर्स और उपभोक्ताओं को प्रभावित कर रही है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ रही है। आम जनता पर इसका असर दो पहलुओं से हो सकता है: पहले, सगाई और शादी के गहनों के लिए खर्च कम हो सकता है, जिससे मांग बढ़ेगी; दूसरे, सोने के निवेशकों को पूंजी हानि का सामना करना पड़ सकता है, जिससे निवेश निर्णय प्रभावित होंगे।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।