Explained: प्याज 116%, कपड़ा 13.67% और शाकाहारी थाली 12% महंगी! दो दशक में क्या सस्ता और महंगा हुआ?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत की महंगाई अब एक अलग ही मोड़ पर है.
पहले सिर्फ खुदरा बाजार में कीमतें बढ़ती दिख रही थीं, लेकिन अब थोक महंगाई (WPI) ने 12.29% के साथ पिछले 50 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है. इसका मतलब है कि कारखानों से लेकर खेतों तक, हर स्तर पर लागत बढ़ रही है.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 में यह दर 11.39% थी, जो अक्टूबर में बढ़कर 12.29% हो गई.
इसका सीधा असर आने वाले महीनों में आपके किराने के बिल, बिजली के बिल और ईंधन की कीमतों पर पड़ेगा.
तो जानते हैं कि 2 दशक में क्या महंगा और क्या सस्ता हो गया है...
थोक महंगाई 12.29% क्यों पहुंची?
थोक महंगाई (WPI) को तीन मुख्य हिस्सों में बांटा जाता है:
प्राथमिक वस्तुएं
ईंधन और बिजली
निर्मित उत्पाद
अक्टूबर 2026 में तीनों ही मोर्चों पर दबाव बढ़ा है.
ईंधन और बिजली: महंगाई दर सितंबर के 25.85% से उछलकर 32.84% हो गई.
इसमें मिनरल ऑयल (पेट्रोलियम उत्पाद), कच्चा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और बिजली शामिल हैं.
यानी जब ईंधन महंगा होता है, तो ट्रांसपोर्ट महंगा होता है, फैक्ट्रियों में बिजली महंगी होती है और यह लागत हर सामान की कीमत में जुड़ जाती है.
प्राथमिक वस्तुएं: खाद्य पदार्थ, गैर-खाद्य फसलें और खनिज इसमें आते हैं. यहां महंगाई 8.67% से बढ़कर 9.24% हो गई.
इसका मतलब है कि खेत से निकलने वाली चीजें महंगी हो रही हैं, जिसका असर सीधे रसोई तक पहुंचता है.
निर्मित उत्पाद: इसमें कपड़ा, रसायन, बेसिक मेटल (स्टील, एल्युमिनियम) और बिजली के उपकरण आते हैं.
हालांकि यहां महंगाई 9.76% से थोड़ी कम होकर 9.54% हुई है, लेकिन यह अभी भी ऊंची बनी हुई है.
<p style="text-align: ju
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भारत में हाल ही में थोक महंगाई (WPI) 12.29% तक पहुँच गई है, जो 50 महीनों में सबसे ऊँचा स्तर है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पाद तक सभी स्तरों पर लागत बढ़ रही है। इस स्थिति में प्याज, कपड़ा और शाकाहारी थाली जैसी रोज़मर्रा की वस्तुओं की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उपभोक्ताओं के लिए बढ़ते खर्च का स्पष्ट संकेत देती है। आम जनता पर इसका असर बढ़ती किराना बिल, जीवन-यापन की लागत में वृद्धि और आर्थिक तनाव के रूप में दिखाई देगा।