राज्य

Explained: SIR के बाद 9 राज्यों में कितने बढ़े मतदाता, राजस्थान-गोवा में सबसे ज्यादा इजाफा; देखें आंकड़े?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Explained: SIR के बाद 9 राज्यों में कितने बढ़े मतदाता, राजस्थान-गोवा में सबसे ज्यादा इजाफा; देखें आंकड़े?

देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अब निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इसके तहत 12 नवंबर 2026 को नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रारूप मतदाता सूची जारी की गई.

इन सूचियों में SIR के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की तुलना में मतदाताओं की संख्या 0.1 प्रतिशत से लेकर 3 प्रतिशत तक बढ़ी है.

गोवा में सबसे ज्यादा 3 प्रतिशत और राजस्थान में 2.22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.

यह आंकड़े इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए थे.

अब SSR के जरिए नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने, छूटे हुए नाम शामिल करने और मौजूदा सूची की गलतियों को सुधारने का मौका दिया जा रहा है. हालांकि, फिलहाल ये प्रारूप आंकड़े हैं.

दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होगी.

किन नौ राज्यों में कितने बढ़े मतदाता?

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रारूप मतदाता सूची और उस पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

इनमें सात राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं.

राज्यवार वृद्धि इस प्रकार है गोवा में 3 प्रतिशत, राजस्थान में 2.22 प्रतिशत, बिहार में 1.8 प्रतिशत, तमिलनाडु में 1.8 प्रतिशत, मणिपुर में 1.7 प्रतिशत, केरल में 1.5 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 1.5 प्रतिशत, पुडुचेरी में 1.3 प्रतिशत, लक्षद्वीप में 0.1 प्रतिशत..

इनमें गोवा और राजस्थान में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई, जबकि लक्षद्वीप में सबसे कम इजाफा दर्ज किया गया.

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये प्रतिशत SIR की अंतिम सूची के मुकाबले SSR की नई प्रारूप सूची में हुई वृद्धि दर्शाते हैं.

इसका अर्थ यह नहीं है कि SIR के दौरान इन राज्यों में मतदाताओं की संख्या बढ़ गई थी.

राजस्थान में 11 लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े

राजस्थान में 12 नवंबर को जारी SSR-2027 की प्रारूप मतदाता सूची में कुल 5,26,67,416 मतदाता दर्ज किए गए हैं.

इनमें 2,75,24,780 पुरुष, 2,51,42,052 महिलाएं और 584 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.

फरवरी 2026 में SIR के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में राजस्थान में 5,15,

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद, निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की प्रक्रिया शुरू की है, जिससे 12 नवंबर 2026 को नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रारूप मतदाता सूची जारी हुई। इस अपडेट में, SIR के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की तुलना में मतदाताओं की संख्या 0.1 % से 3 % तक बढ़ी है, जहाँ गोवा में सबसे अधिक 3 % और राजस्थान में भी महत्वपूर्ण इजाफा हुआ है। यह कदम चुनावी प्रक्रियाओं की सटीकता और समावेशिता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके परिणामस्वरूप, नए पंजी

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।