Explained: यमुना में क्रूज और सफारी, क्या दिल्ली में शुरू होगा पर्यटन का नया मॉडल?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली की पहचान अब तक ऐतिहासिक इमारतों, स्मारकों, बाजारों और खानपान के लिए रही है. लेकिन अब राजधानी में पर्यटन का एक नया विकल्प जुड़ गया है.
दिल्ली में पहली बार यमुना नदी पर इलेक्ट्रिक क्रूज सेवा शुरू की गई है. 10 नवंबर को केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार में 'नमो यमुना रिवर सफारी' का उद्घाटन किया.
इस परियोजना के जरिए सरकार यमुना को केवल नदी के तौर पर नहीं, बल्कि पर्यटन और मनोरंजन के एक नए केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है.
इस परियोजना में इलेक्ट्रिक क्रूज के अलावा फूड कोर्ट, म्यूजिकल फाउंटेन, बच्चों के लिए प्ले जोन और अन्य मनोरंजन सुविधाएं भी शामिल हैं. हालांकि, इसके साथ एक बड़ा सवाल भी जुड़ा है.
जिस यमुना की सफाई दिल्ली के लिए लंबे समय से चुनौती बनी हुई है, क्या उसमें पर्यटन गतिविधियों का विस्तार पर्यावरण के अनुकूल साबित होगा?
यमुना में कहां चलेगा क्रूज और कितनी होगी यात्रा?
दिल्ली में शुरू की गई यह सेवा सोनिया विहार से जगतपुर के बीच संचालित होगी.
इसके लिए यमुना के लगभग छह किलोमीटर के राउंड ट्रिप वाले हिस्से को चुना गया है.
यानी यात्री सोनिया विहार से क्रूज में बैठेंगे, जगतपुर की ओर जाएंगे और फिर उसी स्थान पर वापस लौटेंगे.
इस सेवा के लिए फिलहाल 30 यात्रियों की क्षमता वाला इलेक्ट्रिक क्रूज शुरू किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, पूरी यात्रा में लगभग 35 से 45 मिनट का समय लगेगा.
इस परियोजना के लिए सोनिया विहार में रिवरफ्रंट टर्मिनल बनाया गया है. यात्रियों के चढ़ने और उतरने के लिए दो फ्लोटिंग जेटी तैयार की गई हैं.
इसके अलावा पार्किंग, शौचालय, पेयजल और इलेक्ट्रिक क्रूज की चार्जिंग के लिए भी सुविधाएं विकसित की गई हैं.
सरकार की योजना इस क्षेत्र को केवल क्रूज यात्रा तक सीमित रखने की नहीं है.
यहां म्यूजिकल फाउंटेन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने की जगह, स्केटिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों को भी विकसित किया जा रहा है.
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर दिल्ली में पहली बार यमुना नदी पर इलेक्ट्रिक क्रूज और रिवर सफारी के शुरू होने की बात करती है। यह नई सेवा राजधानी में पर्यटन का एक नया मॉडल पेश करती है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे दिल्ली की पर्यटन पहचान पारंपरिक इमारतों और बाजारों से आगे बढ़कर पर्यावरण‑अनुकूल जल आधारित अनुभवों तक विस्तृत होगी। इससे आम जनता को शहर के ऐतिहासिक और प्राकृतिक पहलुओं को अलग दृष्टिकोण से देखने का अवसर मिलेगा, साथ ही रोजगार के नए सृजन, पर्यावरण संरक्षण और जलमार्ग के बेहतर उपयोग की उम्मीद है।