एयर इंडिया की मुंबई जा रही फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर लिखा मैसेज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने की सूचना सामने आई.
विमान के शौचालय के शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला. इसके बाद पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किया.
सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया.
शौचालय के शीशे पर लिखा मिला हाईजैक का संदेश
जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का विमान मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था.
इसी दौरान विमान के शौचालय में लगे शीशे पर हाईजैक से संबंधित धमकी भरा संदेश दिखाई दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी ATC को दी. इसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई.
An Air India flight scheduled to operate from Kolkata to Mumbai was moved to the isolation bay this morning following a threat alert shortly before take-off.
Security agencies immediately reached the spot and initiated checks as per standard operating procedures (SOP). The situation is being assessed, and further details are awaited.
ANI (@ANI) November 11, 2026
आइसोलेशन बे में ले जाकर विमान की तलाशी
धमकी की सूचना मिलने के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया.
यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट के विशेष सुरक्षा अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया.
विमान के अंदर किसी भी संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी का पता लगाने के लिए चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है.
सुरक्षा एजेंसियां सभी जरूरी सावधानियां बरतत
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भारत के विमानन सुरक्षा से जुड़ी है, जहाँ एक एयर इंडिया की मुंबई‑जाने वाली उड़ान पर हाईजैक की धमकी मिली। यह घटना कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई, जब पायलट ने शौचालय के शीशे पर लिखे संदेश को देखकर तुरंत ATC को सूचित किया। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए त्वरित प्रतिक्रिया कितनी ज़रूरी है और कैसे छोटी सी सूचना भी बड़े खतरे को टाल सकती है। आम जनता को यह आश्वस्त करता है कि विमानन प्राधिकरण और सुरक्षा एजेंसियाँ किसी भी