विदेश

एयरफोर्स चीफ बोले- सेना को अंदरुनी लोगों से ज्यादा खतरा:हनी ट्रैप के अलावा साइबर हमले से भी जासूसी; इस साल हनी ट्रैप के 4 मामले

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एयरफोर्स चीफ बोले- सेना को अंदरुनी लोगों से ज्यादा खतरा:हनी ट्रैप के अलावा साइबर हमले से भी जासूसी; इस साल हनी ट्रैप के 4 मामले

एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित ने कहा है कि विदेशी जासूसी नेटवर्क अब सिर्फ हनी ट्रैप तक सीमित नहीं हैं। वे साइबर जासूसी और दूसरे तरीकों से भारतीय रक्षा क्षेत्र से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सोशल मीडिया पर प्यार में फंसाना, मल्टीलेवल मार्केटिंग और कर्ज के जाल में फंसाना जैसे तरीके शामिल हैं।

हालांकि, अंदरूनी लोगों के जरिए जानकारी लीक होने का खतरा भी ज्यादा है। 2026 में हनी ट्रैप के चार मामले सामने आए हैं। इनमें नेवी के दो जवान, एक एयरफोर्स का विंग कमांडर और एक पूर्व सैनिक शामिल था। आशुतोष बोले- रक्षा कंपनियों को सही सॉफ्टवेयर चुनने की सलाह आशुतोष दीक्षित ने बताया कि इस तरह के खतरों से निपटने के लिए तकनीकी और संस्थागत स्तर पर कई उपाय किए गए हैं।

सरकारी क्षेत्र, DRDO की लैब और निजी रक्षा कंपनियों के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था पर काम हो रहा है। दीक्षित ने कहा कि निजी रक्षा कंपनियों को नेटवर्क के सुरक्षित इस्तेमाल और सही सॉफ्टवेयर चुनने के बारे में सलाह देने के लिए एक एजेंसी भी काम कर रही है। कंपनियों को दी गई सलाह का पालन करना चाहिए।

इससे ज्यादातर मामलों में साइबर सुरक्षा के खतरों से बचा जा सकता है। सोशल मीडिया से डिजिटल हनी ट्रैप का खतरा ज्यादा --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… IAF विंग-कमांडर ने पाकिस्तानी महिला जासूस से न्यूड फाेटो मांगी:बदले में फाइटर जेट की लोकेशन भेजी एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने न्यूड तस्वीरों के लालच में देश की सुरक्षा से जुड़े गोपनीय राज पाकिस्तान को सौंप दिए।

5 महीने पहले गिरफ्तार इस अफसर ने पाकिस्तानी महिला जासूस को लेह में लड़ाकू विमानों की तैनाती, राजस्थान में सैन्य अभ्यास और ड्रोन यूनिट की क्षमताओं से जुड़ी जानकारी तक दे दी। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में भारतीय एयरफोर्स के चीफ ने बताया कि विदेशी जासूसी नेटवर्क अब हनी ट्रैप के अलावा साइबर हमलों और सामाजिक इंजीनियरिंग के जरिए भी संवेदनशील जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं। यह विषय राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा सूचना के संरक्षण से जुड़ा है। खबर का महत्व इस बात में है कि यह दिखाती है कि अंदरूनी लोगों के अलावा बाहरी खतरों का दायरा बढ़ गया है, जिससे रक्षा विभाग को नई सुरक्षा रणनीति अपनानी पड़ेगी। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर सतर्कता बढ़ेगी, और व्य

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।