फाफ डु प्लेसिस पर भी चढ़ा रवि किशन का खुमार, वायरल डांस मूव्स से लूटी महफिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर भी भारतीय एक्टर और सांसद के वायरल डांस मूव्स से महफिल लूट ली.
सोशल मीडिया एक्टिव रहने वाले लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि कैसे हर दूसरी वीडियो में रवि किशन के डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं. अब उनका डांस इंटरनेशनल स्टेज पर पहुंच गया है. यूरोप में भी उनका डांस कॉपी हो रहा है.
डु प्लेसिस इन दिनों 2026 यूरोपीय टी20 प्रीमियर में रॉटरडैम डॉकर्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं. टूर्नामेंट के बीच में ही उनका डांस मूव सामने आया, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
दरअसल फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया गया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले डु प्लेसिस ने रवि किशन का वायरल डांस ट्राई किया.
इसके बाद उनकी टीम के बाकी खिलाड़ी भी उन्हें फॉलो करते दिखे.
वीडियो में देखा जा सकता है कि खिलाड़ियों के डांस के साथ-साथ रवि किशन की वीडियो भी चलती नजर आई.
<div style="display: block; height: 5
📡 स्रोत: ABP Live Khel