राजनीति

फहीम बख्श के नेतृत्व में हजारों लोगों ने वार्ड 41 से निकाली पैगाम-ए-मोहब्बत रैली

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
फहीम बख्श के नेतृत्व में हजारों लोगों ने वार्ड 41 से निकाली पैगाम-ए-मोहब्बत रैली

भोपाल। ऐशबाग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फहीम बख्श के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 41 स्थित सोनिया गांधी कॉलोनी से पैगाम-ए-मोहब्बत रैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली क्षेत्र से होते हुए विधायक आतिफ आरिफ अकील की मुख्य रैली में शामिल हुई।

इस मौके पर फहीम बख्श ने कहा कि “पैगाम-ए-मोहब्बत रैली का मकसद समाज में भाईचारे, आपसी एकता और सौहार्द का संदेश पहुंचाना है। हमारा शहर हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी मोहब्बत की मिसाल रहा है। हमें मिल-जुलकर नफरत और भेदभाव को दूर कर समाज में अमन और भाईचारे को मजबूत करना है।”

रैली में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। रैली के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।