अपराध

फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का भोमाराम, 25 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का भोमाराम, 25 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजस्थान के फलोदी जिले के नोसर गांव में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय भोमाराम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मौके पर NDRF की टीम के साथ जिला प्रशासन और विशेषज्ञों की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई और पूर्व विधायक किसनाराम बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

फलोदी , 16 अक्टूबर। फलोदी जिले के नोसर गांव में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय भोमाराम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। 25 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बच्चे को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल पाई है। अजमेर से पहुंची NDRF की टीम सहित विभिन्न बचाव दल बच्चे को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में जुटे हैं।

वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई और पूर्व विधायक किसनाराम बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र के नोसर गांव स्थित पूनिया की ढाणी में 9 वर्षीय भोमाराम के बोरवेल में गिरने के बाद से ही प्रशासन और बचाव दल लगातार उसे बाहर निकालने में जुटे हुए हैं।

गुरुवार दोपहर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन शुक्रवार को भी जारी रहा, लेकिन बच्चे को बाहर निकालना चुनौती बना हुआ है।

रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत में बोरवेल में करीब 30 फीट की गहराई पर पत्थर आने से कैमरा और पाइप नीचे पहुंचाने में परेशानी हुई। बाधा दूर करने के बाद स्थानीय संसाधनों, विशेषज्ञों और बचाव दलों की मदद से ऑपरेशन आगे बढ़ाया जा रहा है। अजमेर से पहुंची NDRF की टीम भी बचाव कार्य में जुटी हुई है।घटनास्थल पर शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई और कांग्रेस के पूर्व विधायक किसनाराम बिश्नोई पहुंचे। उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

फलोदी जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक आदित्य काकड़े लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालना है।

बाईट- पब्बराम बिश्नोई विधायक भाजपा फलोदी

बाईट पांचाराम (भोमाराम का पिता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।