फलोदी के बाप क्षेत्र में खेत में गिरा ड्रोन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्रोन कब्जे में लिया
फलोदी, 13 अक्टूबर। सीमावर्ती जिले फलोदी के बाप क्षेत्र में बीती रात खेत में ड्रोन गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। झड़ासर-राणेरी गांव में ड्रोन गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर बाप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों की भीड़ को घटनास्थल से दूर किया।
जानकारी के अनुसार, देर रात एक ड्रोन खेत में गिरा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, ड्रोन कहां से आया, किस उद्देश्य से उड़ाया जा रहा था और किन परिस्थितियों में खेत में गिरा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
ड्रोन की वास्तविक प्रकृति और घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस की ओर से ड्रोन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।