Fame India–Asia Post के ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026’ सर्वे में IPS गौरव राय ने बनाई जगह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 6 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ कैडर के 2019 बैच के IPS अधिकारी एवं वर्तमान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक IPS गौरव राय ने Fame India–Asia Post के ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026’ सर्वे में स्थान बनाया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौरव राय की यह उपलब्धि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, कुशल नेतृत्व, नवाचार और समर्पित पुलिस सेवा का सम्मान है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर पुलिसिंग के लिए राय की भूमिका की सराहना की।