फ़रीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को लेकर विवाद में फायरिंग, सिंगापुर से लौटे परमजीत की हत्या l
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एंकर :- फरीदाबाद के सेक्टर-21C में धनतेरस की रात आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान परमजीत धनकड़ के रूप में हुई है, जो दो दिन पहले ही सिंगापुर से दीपावली मनाने और भांजे की शादी में शामिल होने के लिए घर लौटे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले मोहन उर्फ मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 15 से 16 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से 8 से 9 गोलियां परमजीत को लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वीओ :- जानकारी के अनुसार, परमजीत सेक्टर-21C स्थित मकान नंबर 641 की पहली मंजिल पर अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते थे। वह एक बड़ी नेशनल कंपनी में कार्यरत थे और नौकरी के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे। 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी होनी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह दो दिन पहले ही फरीदाबाद पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे परमजीत जिम से घर लौटे थे। इसी दौरान बिल्डिंग में रहने वाले मोहन उर्फ मोनू शर्मा के साथ उनकी कहासुनी हो गई। विवाद की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पांच दिन पहले भी कुत्ते को लेकर आरोपी और परमजीत के बेटे के बीच कहासुनी हुई थी। वहीं, मृतक के पिता ने पार्किंग विवाद से इनकार करते हुए बताया कि दोनों के बीच गेट के पास कहासुनी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान उनके बेटे पर कई राउंड फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई।
वारदात के बाद आरोपी अपने परिवार सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना सूरजकुंड पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम ईएसआई मेडिकल कॉलेज में कराया जाएगा।
वीओ :- फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
फरीदाबाद के सेक्टर-21C में धनतेरस की रात एक विवाद के कारण एक व्यक्ति की फायरिंग से हत्या हो गई। यह घटना दर्शाती है कि मामूली झगड़े भी हिंसक रूप ले सकते हैं, खासकर जब हथियार उपलब्ध हों। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था और सामुदायिक शांति के प्रति समाज की जागरूकता को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर अपनी सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क रहेंगे, और कानून प्रवर्तन तथा पड़ोसियों के बीच संवाद की आवश्यकता पर बल दिया जाएगा।
🎙️ जनता का संदेश का मत
फरीदाबाद के इस दुखद हादसे से हमें यह सिखने को मिलता है कि छोटी-छोटी मतभेदों को भी शांतिपूर्ण संवाद और कानूनी रास्तों से सुलझाना चाहिए। गुस्सा और हड़बड़ी अक्सर अनचाहे परिणाम लाती है। हमें अपने समाज में सहिष्णुता, सहानुभूति और सहकारिता को बढ़ावा देना चाहिए। इस घटना से पीड़ित परिवार को गहरी संवेदना और समर्थन देते हुए, हम सभी को याद दिलाते हैं कि शांति और समझदारी ही एक मजबूत समाज की नींव हैं।