राज्य

फर्रुखाबाद में बाढ़ और कटाव गंभीर, 111 गांव प्रभावित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
फर्रुखाबाद में बाढ़ और कटाव गंभीर, 111 गांव प्रभावित

सितंबर 10, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ और कटाव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सिंचाई विभाग के मुताबिक, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 137.10 मीटर तक पहुंच गया है। जिले के 111 गांव बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति शमसाबाद विकासखंड के समईचीपुर चितार गांव में है, जहां तेज कटाव के कारण कई घर और झोपड़ियां नदी में समा गई हैं।

प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। एनडीआरएफ और बाढ़ पीएसी की टीमों ने नौ परिवारों के 32 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविर पहुंचाया है। वहीं, प्रशासन की टीमें नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।