फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान वाले बयान पर जमकर बवाल छिड़ गया है. BJP से लेकर कांग्रेस तक ने उनपर निशाना साधा है.
अब्दुल्ला नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के चीफ हैं और यह दल विपक्षी इंडिया गठबंधन का सदस्य भी है, ऐसे में मामले ने तूल पकड़ लिया है. पहले जान लेते हैं कि फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा था?
फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में 24 अक्टूबर को एक रैली को संबोधित किया.
इस दौरान उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में फिर से धारा 370 बहाल करने की मांग करते हुए कहा, वे पूरी तरह स्वतंत्र हैं. जब मैंने वे दस्तावेज देखे तो आप दिल्ली से क्या उम्मीद कर सकते हैं?
क्या आपको लगता है कि वे (दिल्ली) आपको न्याय दिलाएंगे? लड़ने की हिम्मत रखिए, वरना आप खत्म हो जाएंगे और आपकी पहचान मिट जाएगी.
उन्होंने कहा, वे (दिल्ली) आज दुनिया के दबाव के कारण चुप हैं. हमारा पड़ोसी लगातार उनके पीछे पड़ा है. वह हर जगह जाकर कहता है कि कश्मीर का मुद्दा अभी तक हल नहीं हुआ है.
वह हमारी रक्षा कर रहा है. वरना, इनके (दिल्ली के) इरादे नेक नहीं हैं.'
अगर PAK से इतना प्यार है, तो वहीं चले जाएं- अल्ताफ ठाकुर
Baramulla, Jammu and Kashmir: National Conference President Farooq Abdullah says, "They are completely independent.
When I saw those documents, what can you expect from Delhi? Do you expect them to deliver justice for you?
Have the courage to fight, or you will be wiped out, and your identity will disappear. They are silent today because of the pressure from the world. Our neighbour is constantly after them.
He goes everywhere saying that the Kashmir issue has not been resolved. He is protecting us; otherwise, their intentions are not good."
IANS (@ians_india) October 24, 2026
<script src="ht
📡 स्रोत: ABP Live