राज्य

फतेहपुर में जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
फतेहपुर में जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने खागा स्थित रानी चन्द्रप्रभा डिग्री कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों को दी जा रही जानकारी को सुना और प्रशिक्षण की व्यवस्था का जायजा लिया।डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना का काम पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी कर्मचारी प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को अच्छी तरह समझें और तय नियमों के अनुसार काम करें।उन्होंने कहा कि एक अच्छे प्रगणक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह धैर्य के साथ हर व्यक्ति की बात सुने और अपनी जिम्मेदारी पूरी करे |जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण को व्यवस्थित तरीके से चलाया जाए और कर्मचारियों की सभी शंकाओं का समाधान किया जाए, ताकि जनगणना का काम सही तरीके और समय पर पूरा हो सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।