फतेहपुर में खाद की दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फतेहपुर में किसानों को खाद निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग ने खाद की दुकानों पर छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी ने बिलंदा, लोधीगंज, बिसौली और जमालपुर में कई खाद प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।जांच में अनियमितताएं मिलने पर दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, जबकि दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
शिवानी खाद भंडार और न्यू गुप्ता खाद भंडार की वितरण पंजिका अपडेट नहीं मिली। वहीं, मौर्य खाद भंडार जमालपुर पर दुकान बंद कर चले जाने और सुशील ट्रेडर्स बिसौली पर किसानों को कैश मेमो न देने, रिकॉर्ड अपडेट न रखने तथा रेट और स्टॉक बोर्ड दुरुस्त न मिलने पर कार्रवाई की गई।कृषि विभाग ने सभी खाद विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि किसानों को उनकी जोत और फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार निर्धारित कीमत पर खाद दें।
खाद के साथ किसी अन्य सामान की जबरन टैगिंग न करें। खाद खरीदने वाले प्रत्येक किसान को पॉस मशीन की पर्ची देना अनिवार्य होगा। दुकानदारों को रेट और स्टॉक बोर्ड भी नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
फतेहपुर में किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग ने खाद की दुकानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं का पता चलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गये, जबकि अन्य दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। यह कदम किसानों को सस्ती और नियंत्रित खाद देने के प्रयास का हिस्सा है, जिससे कृषि उत्पादन में सुधार और किसानों के बोझ में कमी की उम्मीद है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि खाद की कीमतें स्थिर रहेंगी और किसानों को अनियमित