खेल

'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तब अफरातफरी मैच गई जब फ्लाइट में अचानक धुआं निकलने लगा.स्थितियों को नियंत्रण में करने के लिए फ्लाइट को चेन्नई से पहले हैदराबाद में ही सुरक्षित लैंड करा लिया गया.

दरअसल, ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि फ्लाइट के ओवरहेड बिन में रखे एक यात्री के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलता देखा गया था. बाद में विमान सुरक्षित रूप से उतार लिया गया.

यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला था धुआं

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि 11 अक्टूबर, 2026 को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 6115 को एक यात्री के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने का पता चलने के बाद हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया.

केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को काबू में कर लिया.

एयरलाइन ने आगे बताया कि तय नियमों के अनुसार, पायलटों ने फ्लाइट का रास्ता बदला और उसे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा.

यह भी पढ़ें- नेपाल में फिर तबाही!

बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

यात्रियों को सुरक्षित दूसरी फ्लाइट से भेजा गया चेन्नई

साथ ही, चेन्नई की यात्रा जारी रखने के लिए यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान का इंतजाम भी किया गया. अब तक मिली खबर के अनुसार किसी भी अप्रिय घटना होने की खबर नहीं मिली है.

फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित हैदराबाद एयरपोर्ट पर लाया गया. जहां से वे अपने गंतव्य की ओर भेज दिए गए.

VIDEO | Hyderabad: Smoke detected in Chennai-bound Indigo flight from Delhi; plane diverted to Hyderabad, lands safely.

Inside visuals from the plane. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Vi

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

फ्लाइट में अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में घबराहट और अफरातफरी पैदा हुई। यह घटना दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक विमान पर हुई, जहाँ ओवरहेड बिन में रखे एक पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने का संदेह हुआ। विमान को हैदराबाद में सुरक्षित रूप से उतारा गया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हवाई यात्रा की सुरक्षा पर सवाल उठाती है और यात्रियों को यह याद दिलाती है कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ क्या जोखिम हो सकते हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि वे अपनी उड़ान के दौरान उपकरणों के उपयोग के प्

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।