विदेश

FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम

अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने सोमवार को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को '10 मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स (Most Wanted Fugitives) की सूची में शामिल किया है.

उस पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का आरोप है.

अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 10 लाख डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है. माना जा रहा है कि बराड़ अभी अमेरिका में ही है.

बराड़ की तलाश 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के ठीक बाद शुरू हुई है.

यह अमेरिका और कनाडा के अधिकारियों के नेतृत्व में चलाया गया एक मल्टीनेशनल ऑपरेशन था, जिसका मकसद उत्तरी अमेरिका और उसके बाहर काम कर रहे भारत से जुड़े तीन क्राइम ग्रुप्स के सदस्यों पर कार्रवाई करना था.

इस ऑपरेशन में बिश्नोई गैंग, ढांडा ऑर्गनाइज़्ड क्राइम ग्रुप और भगवानपुरिया गैंग को टारगेट किया गया था.

इसके तहत 37 लोगों पर जबरन वसूली, रैकेट चलाने और ड्रग तस्करी जैसे कई अपराधों के आरोप लगाए गए.

A man wanted for a variety of federal violations including murder, extortion, and drug distribution has been added to the FBI s Ten Most Wanted Fugitives list.

Satinderjeet Singh (also known as Goldy Brar, among other aliases) is wanted for his alleged involvement in the pic.twitter.com/AUyxi6vJFR

FBI Los Angeles (@FBILosAngeles) September 28, 2026

गिरफ्तारी में मदद करने वालों को देंगे इनाम

FBI लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर इन चार्ज पैट्रिक ग्रांडी ने कहा, "सतिंदरजीत सिंह, जिसे गोल्डी बराड़ के नाम से भी जाना जाता है, एक खतरनाक व्यक्ति है.

FBI और हमारे पार्टनर उसे पकड़ने को प्राथमिकता दे रहे हैं.

इसीलिए हम उसे FBI की टॉप टेन भगोड़ों की लिस्ट में शामिल कर रहे हैं और उसकी गिरफ्तारी पर

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।