राजनीति

‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (22 अक्टूबर 2026) को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत की अंतरराष्ट्रीय साख को नुकसान पहुंचा रही है. वह देश के मामलों में विदेशी दखल की मांग कर रही है.

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी अपने नेता राहुल गांधी को स्थापित करने की बार-बार कोशिशों में राष्ट्रीय हितों को खतरे में डाल रही है.

एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां दुनियाभर के देश एक नई वैश्विक व्यवस्था की तलाश कर रहे हैं वहीं भारत में कुछ लोग देश के भीतर अव्यवस्था पैदा करने की उम्मीद कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि देश को अपनी उपलब्धियों को कमतर आंकने के बजाय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत और स्थिरता दिखानी चाहिए.

विदेश जाकर भारत को बदनाम करते हैं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब पूरी दुनिया एक नई व्यवस्था की तलाश में है तो कुछ लोग भारत में अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं.

आज, जब दुनिया में इतनी ज्यादा अव्यवस्था है तो दुनिया के सामने भारत की एक मजबूत तस्वीर पेश की जानी चाहिए, लेकिन इन लोगों को सिर्फ देश की साख खराब करने में दिलचस्पी है. ये लोग विदेश जाकर भारत को बदनाम करते हैं.

वे विदेशियों से दखल देने के लिए कहते हैं."

राहुल गांधी का नाम लिए बिना साधा निशाना

राहुल गांधी का नाम लिए बिना, प्रधानमंत्री ने सवाल किया कि कांग्रेस अपने नेता को स्थापित करने की कोशिशें कब तक जारी रखेगी.

उन्होंने पार्टी की राजनीतिक रणनीति का मजाक उड़ाते हुए इसे बार-बार लॉन्च करने की कोशिशों से जोड़ा.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि कांग्रेस अपने फेल हो चुके प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए देश को कब तक दांव पर लगाती रहेगी.

श्रीहरिकोटा में भी उतने लॉन्च नहीं होते, जितनी बार कांग्रेस साल भर में अपने नेता को लॉन्च करने की असफल कोशिश करती है.''

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।