फिलीपींस में रामायण का मंचन, PM मोदी ने शो को बनाया और स्पेशल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 16, नई दिल्ली: फिलीपींस यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के सांस्कृतिक समूह 'इंटीग्रेटेड परफॉर्मिंग आर्ट्स गिल्ड' द्वारा प्रस्तुत नाटक 'सीता: द रामायण रीविजिटेड' को देखा। यह फिलीपींस के इलिगन शहर स्थित IPAG समूह द्वारा निर्मित रामायण का एक फिलिपिनो-मिंडानाओ नाट्य रूपांतरण है।
डॉ. स्टीवन पी.सी. फर्नांडीज द्वारा परिकल्पित और निर्देशित इस नाटक में स्थानीय मारानाओ सांस्कृतिक परंपराओं- जैसे गीत, नृत्य, मार्शल आर्ट और पारंपरिक प्रतीकों के माध्यम से रामायण की पुनर्व्याख्या की गई है। 15 से 18 मिनट की इस प्रस्तुति में रावण जिसे स्थानीय भाषा में लवाना कहा जाता है।
सीता के हरण, राम के विलाप और हनुमान, सुग्रीव व वानर सेना की मदद से युद्ध की तैयारियों को दिखाया गया। यह समूह पहले भी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला दिखा चुका है, जिनमें नई दिल्ली में वर्ष 2019 में आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन, साल 2019 में अयोध्या का दीपोत्सव, 2014 में बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव और कर्नाटक में साल 2015 में विश्व सांस्कृतिक महोत्सव शामिल हैं।
इसके अलावा यह कोलकाता, मुंबई, सिंगापुर और वियतनाम में भी प्रस्तुति दे चुका है। इसका मुख्य महत्व ये है कि यह केवल फिलीपींस के कलाकारों द्वारा मंचित भारतीय रामायण नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे भारतीय महाकाव्य दक्षिण-पूर्व एशिया की स्थानीय संस्कृतियों में रच-बस गए और दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच साझा सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी को सेवानिवृत्त राजदूत रमन एस. भगत सिंह जूनियर और उनके परिवार ने "बॉम्बे: ए ट्रू-ब्लू फिलिपिनो" किताब भेंट की गई। राष्ट्रीय कलाकार निक जोआकिन द्वारा लिखित यह पुस्तक रेमन डी. भगत सिंह सीनियर के जीवन पर आधारित है, जो भारतीय मूल के होने के बावजूद लंबे समय तक मनीला के मेयर रहे।
वीडियो- फिलीपींस यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के सांस्कृतिक समूह 'इंटीग्रेटेड परफॉर्मिंग आर्ट्स गिल्ड' द्वारा प्रस्तुत नाटक 'सीता: द रामायण रीविजिटेड' को देखा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
फिलिपिनो नाटक "सीता: द रामायण रीविजिटेड" को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा, जो भारतीय महाकाव्य रामायण का स्थानीय रूपांतरण है। यह नाटक फिलीपींस के इलिगन शहर के IPAG समूह द्वारा तैयार किया गया और मारानाओ सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है। इस घटना का महत्व है क्योंकि यह भारत-फिलीपींस सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करता है और दोनों देशों के बीच पारस्परिक समझ को बढ़ावा देता है। आम जनता के लिए यह दिखाता है कि भारतीय साहित्य और नाटक विश्व स्तर पर अनुकूलित हो सकते हैं, जिससे सांस्कृतिक विविधता और अंतररा