अपराध

फिलीपींस के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 बच्चों की मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
फिलीपींस के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 बच्चों की मौत

फिलीपींस के एक स्कूल में शुक्रवार (18 सितंबर) को गोलीबारी हो गई, जिससे 6 बच्चों की मौत हो गई. फायरिंग की वजह से कई बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हो गए.

यह घटना मिंडानाओ प्रांत के कोटाबाटो में स्थित बांगा नेशनल हाई स्कूल में हुई. इस घटना में कुल कितने लोग घायल हुए हैं, इसका स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है. घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

'बीबीसी' की रिपोर्ट के मुताबिक फिलीपींस के शिक्षा विभाग ने कहा, 'हमारी पहली प्राथमिकता बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा है. वे सुरक्षित रहें, यह ज्यादा जरूरी है. हमने सभी से शांत रहने की अपील की है.

किसी भी तरह की गलत जानकारी न शेयर करने के लिए कहा है. इस मामले की जल्द जांच शुरू होगी.' वारदात के बाद फरार हुआ हमलावर स्कूल में गोलीबारी की वारदात को किसने अंजाम दिया है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है.

हमलावर की पहचान को लेकर पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है. अहम बात यह है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद फरार हो गया.

इस घटना के बाद बांगा शहर के सभी स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है.वहीं फिलीपींस रेड क्रॉस ने कहा है कि उसने घटना के बाद मेडिकल टीमें तैनात कर दी हैं.

#WATCH | फिलीपिंस के स्कूल में गोलीबारी, गोली लगने से 6 बच्चों की मौत@_poojaLive | https://t.co/SMm0dUypVm#Philippines #Shootout #School #Deaths #ABPNews pic.twitter.com/GT4GFhWn0W

— ABP News (@ABPNews) September 18, 2026 फिलीपींस में इससे पहले भी हो चुकी है गोलीबारी की वारदात फिलीपींस में इससे पहले भी गोलीबारी हो चुकी है.

दक्षिणी फिलीपींस के कोटाबाटो सिटी में 14 सितंबर की रात एक मतदान केंद्र के बाहर गोलीबारी हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए थे.

यह घटना बांगसमोरो ऑटोनॉमस रीजन इन मुस्लिम मिंडानाओ (बीएआरएमएम) में होने वाले संसदीय चुनाव से ठीक पहले हुई थी.

यह भी पढ़ें : 'लिखते-पढ़ते नहीं हैं', TMC पर राहुल गांधी की पोस्ट को लेकर BJP का पलटवार

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस त्रासदी से हमें यह सीख मिलती है कि हिंसा का कोई रास्ता नहीं है। शैक्षणिक संस्थानों को सुरक्षा के लिये सशक्त नीतियाँ अपनानी चाहिए और बच्चों को शांति, सहानुभूति और संवाद की शिक्षा देनी चाहिए। परिवारों को संघर्षों का समाधान संवाद और कानूनी मार्ग से ढूंढ़ना चाहिए, न कि आक्रामकता से। पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना रखते हुए, समाज को मिलकर ऐसे भयावह घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।