मनोरंजन

4 फिल्मों के बाद ही क्यों बॉलीवुड से दूर हो गईं अथिया शेट्टी? पिता सुनील शेट्टी ने बताई थी वजह

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
4 फिल्मों के बाद ही क्यों बॉलीवुड से दूर हो गईं अथिया शेट्टी? पिता सुनील शेट्टी ने बताई थी वजह

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सुनील शेट्टी 90 के दशक से लेकर अब तक बॉलीवुड में एक्टिव हैं. उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं और अच्छा-खासा नाम कमाया.

हालांकि वहीं दूसरी ओर उनके दोनों बच्चे बॉलीवुड में अभी तक बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाए. उनके बेटे अहान शेट्टी को बॉलीवुड में काम करते हुए 8 साल हो चुके हैं.

जबकि उनकी बेटी अथिया शेट्टी का करियर सिर्फ 4 फिल्मों में सिमटकर रह गया जो आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.

34 साल की हुईं सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी ने साल 1991 में मोनिशा कादरी से शादी की थी जिन्हें अब माना शेट्टी के नाम से जाना जाता है. सुनील और माना ने दो बच्चों अहान और अथिया का वेलकम किया था.

अथिया का जन्म 5 नवंबर 1992 को हुआ. अथिया आज 34 साल की हो चुकी हैं.

सिर्फ 4 फिल्मों में सिमटा अथिया शेट्टी का करियर

अथिया शेट्टी ने बतौर एक्ट्रेस अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2015 की फिल्म 'हीरो' से की थी.

इस एक्शन रोमांटिक फिल्म में उन्होंने अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ स्क्रीन शेयर की थी. ये अथिया के साथ-साथ सूरज की भी पहली फिल्म थी.

अथिया की दूसरी 'फिल्म मुबारकां' (2017) थी. ये एक कॉमेडी मूवी रही. उनकी तीसरी फिल्म 2019 की 'मोतीचूर चकनाचूर' थी'. इसके बाद अथिया बॉलीवुड से दूर होने लगीं.

उनकी आखिरी और चौथी फिल्म 'गो नोनी गो' थी. इसके बाद वो बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं.

अथिया ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड?

अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू में बेटी के बॉलीवुड छोड़ने के बारे में बात की थी.

सुनील ने बताया था कि उनसे अथिया ने कहा था कि अब उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है और वो फिल्में नहीं करना चाहती हैं.

2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से की थी शादी

अथिया शेट्टी ने भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहु

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।