फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का 100वां आयोजन रविवार को देशभर में किया जाएगा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 27 नवंबर 2026
फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का 100वां आयोजन रविवार को देशभर में किया जाएगा। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ से इस विशेष आयोजन का नेतृत्व करेंगे। इसमें करीब 50 हजार साइकिल चालक हिस्सा लेंगे। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने बताया कि दिसंबर 2024 में नई दिल्ली के केवल 250 स्थानों पर 500 प्रतिभागियों के साथ शुरू हुई इस पहल में अब लाखों लोग जुड़ चुके हैं।
फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का आगामी 100वां आयोजन भारत में ओलंपिक आंदोलन को समर्पित होगा। इसका विषय है- #IndiaReadyForOlympics। मंत्रालय ने बताया कि देश के प्रत्येक जिले में युवा, माई भारत के सहयोग से इस आयोजन में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा फिटनेस के लिए समर्पित करने के आह्वान- फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़ से प्रेरित यह पहल, नैतिकता, खिलाड़ियों की भागीदारी और सभी को समान अवसर देकर भारत के खेल भविष्य को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।