विदेश

FIU-IND का क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स पर बड़ा एक्शन, 15 को नोटिस

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
FIU-IND का क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स पर बड़ा एक्शन, 15 को नोटिस

सितंबर 09, नई दिल्ली: वित्तीय खुफिया इकाई FIU-IND ने मनी लॉन्ड्रिंग नियमों की अवहेलना मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 क्रिप्टो प्लेटफॉर्म को नोटिस भेजा है। जिन 15 VDA प्लेटफॉर्म पर शिकंजा कसा गया है उनमें Weex, Blofin, Rezorex, Bitunix, और Guardarian के अलावा दूसरे कई नाम शामिल है।

संबंधित प्लेटफॉर्म के एप्लिकेशन और URL को सार्वजनिक पहुंच से हटाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। वहीं, क्रिप्टो निवेशकों को सतर्क करते हुए FIU-IND ने कहा है कि Crypto और NFT से जुड़े उत्पाद अत्यधिक जोखिम वाले हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन में नुकसान होने पर निवेशकों को नियामकीय राहत मिलना सुनिश्चित नहीं है।

दरअसल, मार्च 2023 में वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स को भारत के Anti-Money Laundering और Counter Financing of Terrorism यानी AML/CFT ढांचे के दायरे में लाया गया था। जिसके बाद भारत में काम करने वाले VDA प्लेटफॉर्म-चाहे वे देश में मौजूद हों या विदेश से संचालित हो रहे हों, उसको FIU-IND के साथ Reporting Entity के रूप में पंजीकरण कराना जरूरी है।

इन संस्थाओं पर लेनदेन की रिपोर्टिंग, रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और मनी लॉन्ड्रिंग रोकने से जुड़े अन्य दायित्व भी लागू होते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।