फ्लाईदुबई ने इजराइल से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को किया निलंबित, बुधवार को हुई घटना के बाद उठाया कदम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Flydubai Flight Hijacke Case: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को हाईजैक और क्रैश करने की कोशिश के बाद अब एयरलाइन ने बड़ा एक्शन लिया है.
दरअसल, दुबई स्थित एयरलाइन फ्लाईदुबई ने बुधवार (30 सितंबर) को फ्लाइट FZ1073 से जुड़ी घटना के बाद इजराइल आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.
एयरलाइन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच जारी रहने के कारण संबंधित अधिकारियों से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है.
एयरलाइन ने कहा कि यह निलंबन अस्थायी है और तब तक लागू रहेगा जब तक अधिकारी उड़ान के दौरान हुई घटना का पता नहीं लगा लेते.
फ्लाईदुबई ने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रही है और सरकारी अधिकारियों, नियामकों और हवाई अड्डे से जुड़े सभी हितधारकों के संपर्क में है.
एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को बताया सर्वोपरि अपने बयान में, फ्लाईदुबई ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई, साथ ही उड़ानों का सुरक्षित संचालन, उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
एयरलाइन ने कहा कि सेवाओं को निलंबित करने से अधिकारियों को घटना की जांच करने और तथ्यों का पता लगाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा.
एयरलाइन ने कहा, "हम चल रही जांच में पूरा सहयोग देने और अपने पूरे नेटवर्क में उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं." फ्लाईदुबई ने आगे कहा कि जैसे-जैसे अधिक जानकारी उपलब्ध होगी, वह निलंबन की समीक्षा करती रहेगी.
एयरलाइन ने कहा कि वह जांच में शामिल अधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है.
फ्लाइट्स के सस्पेंड होने से यात्री प्रभावित बता दें कि इस अस्थायी रोक से उन यात्रियों के प्रभावित होने की आशंका है जिन्होंने फ्लाईदुबई से दुबई और इजरायल के बीच यात्रा करने की योजना बनाई थी.
एयरलाइन ने उन लोगों से माफी मांगी जिनकी यात्रा योजनाएं बाधित हुई हैं. फ्लाईदुबई ने कहा कि वह प्रभावित यात्रियों की सहायता के लिए काम कर रही है.
फ्लाईदुबई ने कहा कि वह उनकी मदद करेगी और जहां संभव हो, वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था तलाशेगी. हालांकि, एयरलाइन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि निलंबन कितने समय तक चलेगा.
एयरलाइन ने कहा कि जांच आगे बढ़ने के साथ ही उसके निर्णय की समीक्षा की जाएगी. फ्लाईदुबई के कॉकपिट के अंदर क्या हुआ?
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट लगभग 34,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रही थी, भारतीय समयानुसान 30 सितंबर की सुबह 10.51 बजे विमान तेजी से नीचे आने लगा.
बताया जाता है कि एक समय विमान लगभग 23,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे की ओर गिरा और लगभग 15,600 फीट की ऊंचाई पर आ गया. खबर अभी अपडेट हो रही है....
📡 स्रोत: NewsData.io