फ्लाईदुबई जैसी ब्रिटिश एयरवेज में इमरजेंसी, कुछ ही मिनट में 28000 फीट नीचे आई फ्लाइट, लंदन से शिकागो के लिए भरी थी उड़ान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
British Airways: फ्लाईदुबई केस अभी तक चर्चा में है. दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट को एक पायलट ने क्रैश कराने की कोशिश की थी. अब ऐसा कुछ माजरा ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में आ रहा है.
एटीसी को एक इमरजेंसी कोड मिला और फ्लाइट कुछ ही मिनट में 28 हजार फीट नीचे आ गई.
ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 ने सोमवार को आयरलैंड के ऊपर उड़ान भरते समय इमरजेंसी घोषित कर दी.
लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 को उड़ान के दौरान इमरजेंसी की स्थिति का सामना करना पड़ा. आयरलैंड के ऊपर पहुंचने के बाद विमान को वापस लंदन की ओर मोड़ दिया गया.
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान की दिशा अब लंदन की तरफ है और उसे वापस डायवर्ट किया जा रहा है. 🚨British Airways flight BA295 from London to Chicago declared an emergency squawking 7700.
Still airborne right now at 9000ft dumping fuel before landing. Unconfirmed reports indicate a pressurization issue.
During Normal operation, cabin altitude should be averagely about… pic.twitter.com/qqUxVQ7UeA — Aviation Reporter (@TripppleSeven7) October 5, 2026 28 हजार फीट आया नीचे ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से शिकागो जा रही बोइंग 777 फ्लाइट करीब 37 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी.
आयरलैंड के ऊपर पहुंचने के बाद विमान अचानक नीचे आने लगा और करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई तक उतर गया.
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा में विमान की ऊंचाई में अचानक 28000 फीट की गिरावट दर्ज की गई. फ्लाईदुबई केस में क्या हुआ था?
दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट ने एटीसी को इमरजेंसी कोड मिला और महज 2 मिनट में फ्लाइट करीब 20 हजार फीट नीचे आ गई थी.
बाद में सामने आया कि उड़ान के दौरान को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कॉकपिट के अंदर हमला कर दिया. विमान को अस्थिर करने की कोशिश की.
स्थिति बिगड़ने पर कैप्टन, चालक दल के सदस्यों और कुछ यात्रियों ने मिलकर विमान पर नियंत्रण पाया और इसे सऊदी अरब के ताबुक में सुरक्षित उतारा गया. घटना के बाद घायल कैप्टन ने भी विमान को बचाने में अहम भूमिका निभाई.
शुरुआती जांच में सुरक्षा एजेंसियां हमले के मकसद, को-पायलट की पृष्ठभूमि और विमान की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io