विदेश

फ्लाईदुबई के को-पायलट को लेकर बड़ा खुलासा, विमान को इजरायल में क्रैश कराने की रची थी साजिश!

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
फ्लाईदुबई के को-पायलट को लेकर बड़ा खुलासा, विमान को इजरायल में क्रैश कराने की रची थी साजिश!

Flydubai Flight Hijack: फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट को हमाम अल-हम्मामी को लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं.

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले इस को-पायलट को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है.

इजरायली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने विमान को इजरायल ले जाकर बेन गुरियन एयरपोर्ट पर किसी इमारत या दूसरे विमान से टकराने की योजना बनाई थी.

फ्लाईदुबई में नौकरी से पहले रची थी साजिश!

रिपोर्टों के मुताबिक, अल-हम्मामी ने कथित तौर पर बंद कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की योजना बनाई थी.

चैनल 13 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह कथित साजिश फ्लाईदुबई में नौकरी मिलने से पहले ही तैयार कर ली गई थी. इजरायल जाने वाली एयरलाइन को ही क्यों चुना?

इसके साथ ही जांच के दौरान हमाम अल-हम्मामी ने कथित तौर पर बताया कि उसने ऐसी एयरलाइन की तलाश की थी जो इजराइल के लिए उड़ान भरती हो. इसी वजह से उसने फ्लाईदुबई को नौकरी के लिए अपना विकल्प चुना.

उसके कथित बयान के मुताबिक, उसने नौकरी मिलने से पहले ही इस योजना पर विचार करना शुरू कर दिया था.

इसी साल जुलाई में विमान को क्रैश करना चाहता था हम्मामी रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि इजरायल की उसकी पिछली यात्राओं का इस्तेमाल उसने एयरपोर्ट और संभावित हमले से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए किया था.

बताया जा रहा है कि शुरुआत में उसने जुलाई में इस योजना को अंजाम देने का विचार किया था, लेकिन बाद में क्रू के एक सदस्य के साथ उसकी दोस्ती होने के कारण उसने अपना प्लान बदल दिया.

इजरायल नहीं पहुंचने पर जॉर्डन का विकल्प इसके अलावा जांच से जुड़े दावों के मुताबिक, ओमानी पायलट हमाम अल-हम्मामी ने कथित तौर पर दूसरा विकल्प भी तैयार रखा था.

बताया जा रहा है कि जांच में पता चला है कि अगर वह विमान को इजराइल तक नहीं पहुंच पाता, तो उसे जॉर्डन स्थित एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर टकराने की योजना थी.

हालांकि इस दावे की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि सार्वजनिक रूप से नहीं हुई है और जांच एजेंसियां पूरे मामले के अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं.

उड़ान के दौरान विमान का नियंत्रण लेना चाहता था ओमानी पायलट वहीं इतालवी अखबार 'कोरिएरे डेला सेरा' की रिपोर्ट में विमान के भीतर हुई घटना को लेकर और भी गंभीर जानकारी सामने आने का दावा किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, हमाम अल-हम्मामी ने कथित तौर पर विमान के नियंत्रण में हस्तक्षेप किया. उस पर इंजन बंद करने और रडार के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है.

इसके बाद विमान बहुत तेजी से नीचे आने लगा और एक मिनट से भी कम समय में विमान की ऊंचाई करीब 16,000 फीट कम हो गई.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि विमान की गति लगभग ध्वनि की गति के करीब पहुंच गई थी.

कैप्टन पर किया हमला तो यात्रियों ने संभाला मोर्चा बता दें कि 30 सितंबर की सुबह फ्लाईदुबई के एक विमान ने दुबई से इजरायल के तेल अवीव के लिए उड़ान भरी थी. इस विमान को दो पायलट उड़ा रहे हैं.

विमान के कैप्टन स्मित मच्छार और को-पायलट हमाम अल-हम्मामी. स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं और मुंबई के रहने वाले हैं. जबकि को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ओमानी नागरिक है. जिसकी मां सीरिया की रहने वाली है.

ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले घटनाक्रम सामने आए, सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा बताया गया कि जब विमान जॉर्डन के ऊपर उड़ान भर रहा था तभी ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने कथित तौर पर कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया.

घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे विमान में सवार कुछ यात्री कॉकपिट में पहुंच गए और को-पायलट को काबू करने में मदद की. इसी विमान को फ्लाईदुबई के दो अन्य पायलट भी यात्री के तौर पर सवार थे.

घटना के बाद उन्होंने विमान को नियंत्रण में लिया और आखिरकार उसे सुरक्षित रूप से सऊदी अरब में लैंड कराया.

ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले की खौफनाक कहानी, भारतीय पायलट ने नेतन्याहू को बताया कैसे बची 174 यात्रियों की जान

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।