खेल

'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई. वह न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जा रही टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं.

शुरुआती दोनों मैचों में भुवी मेन इन ब्लू की प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे, लेकिन गेंदबाजी से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. दोनों ही मैचों में वह फ्लॉप रहे. उन्हें 2 मैचों में सिर्फ 1 विकेट मिला.

इसके अलावा इकॉनमी भी 10 से ऊपर रही.

इस प्रदर्शन को देखते हुए भारत को बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने उन्हें खास संदेश दिया.

तीसरे टी20 से पहले मोर्कल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भुवी को अपेक्षाओं को दरकिनार करके अपने खेल पर ध्यान देना होगा. उन्हें किसी चीज का पीछा करने की जरूरत नहीं है.

इसके अलावा मोर्कल ने भारतीय गेंदबाज के शानदार आईपीएल प्रदर्शन की बात भी की.

चार साल बाद वापसी, फैंस को होंगी उम्मीदें

मोर्कल ने कहा, "मुझे उनसे पूरी सहानुभूति है. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि चार साल बाद वापसी करने पर उनसे काफी उम्मीदें होंगी. उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया."

मोर्कल ने आगे कहा, "पहली बात, उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती उम्मीदों के दबाव को दरकिनार करना है. दूसरी बात, उन्हें अभ्यास का भी कम मौका मिला.

उनके पास स्किल और अनुभव सब कुछ है, लेकिन उन्हें कुछ मैचों में खुद को स्थापित करने का मौका देना होगा. उन्हें बाहरी बातों पर ध्यान नहीं देना होगा और अपना खेल खेलना होगा."

किसी चीज का पीछा मत करो

गेंदबाजी कोच ने कहा, "शुरुआत से ही उनके लिए संदेश साफ था कि किसी चीज का पीछा मत करिए. खुद में रहिए.

हां, उम्मीदें होंगी, लेकिन हर मैच के साथ आप बेहतर होंगे और हर मैच के साथ आपको लय मिलेगी. इसलिए किसी बाहरी आवाज से बारे में मत सोचिए. खुद में रहिए और उसके साथ जुड़िए."

पहले मैच में 49, दूसरे में लुटाए 50 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 49 रन खर्च किए थे. यहां उन्हें क

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।