FlyDubai के स्मित मच्छार की कमाई कितनी, दुबई में पायलटों को कितनी मिलती है सैलरी?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार की दुनियाभर में तारीफ हो रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के रहने वाले स्मित मच्छार जून 2022 से फ्लाईदुबई में Boeing 737 के कैप्टन हैं. इससे पहले उन्होंने करीब 11 साल तक स्पाइस जेट में काम किया है.
उनका लिंक्डइन प्रोफाइल कहता है कि उनके पास 9,750 घंटे से ज्यादा की फ्लाइंग का अनुभव है.
ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आखिर फ्लाईदुबई अपने पायलट को कितनी सैलरी देती है? क्या स्मित मच्छार की सैलरी भी इतनी ही है? आइए जानते हैं.
स्मित मच्छार की सैलरी कितनी है?
वैसे तो ऑफिशियल तरीके से स्मित मच्छार की सैलरी का आंकड़ा पब्लिक नहीं है.
इसलिए ये साफ- साफ सही नहीं कह सकते कि हर महीने उन्हें कितना वेतन मिलता होगा.
लेकिन, फ्लाईदुबई की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर कंपनी ने अपने कैप्टन पद की सैलरी का स्ट्रक्चर बताया है.
इसके मुताबिक कैप्टन को बेसिक सैलरी के साथ हाउसिंग और ट्रांसपोर्टेशन अलाउंस मिलाकर हर महीने 50,235 UAE दिरहम मिलते हैं.
इसके अलावा 70 घंटे की फ्लाइंग के बेसिस पर करीब 16,310 दिरहम प्रति महीने वैरिएबल फ्लाइंग पे दिया जाता है.
यानी अगर सिर्फ फ्लाइंग पे को जोड़ें तो स्मित मच्छार की मंथली कमाई करीब 66,545 UAE दिरहम हो जाती है..
भारतीय रुपये में कितने हुए?
1 UAE दिरहम भारत में 26.13 रुपए होता है, तो 66545 दिरहम 17 लाख 39 हजार 108.32 रुपए प्रति महीना हुआ.
इस हिसाब से कैप्टन स्मित मच्छार की सालाना कमाई 2 करोड़ रुपए हुई.
फर्स्ट ऑफिसर की कितनी सैलरी है?
फ्लाईदुबई में पायलट बनने की शुरुआत करने वाले फर्स्ट ऑफिसर की सैलरी कैप्टन से कम होती है.
कंपनी के मुताबिक, बेसिक सैलरी, हाउसिंग और ट्रांसपोर्टेशन अलाउंस मिलाकर फर्स्ट ऑफिसर को 37,000 दिरहम प्रति महीने मिलते हैं.
इसके अलावा औसतन 70 फ्लाइंग घंटे के आधार पर 11,410 दिरहम का वैरिएबल फ्लाइंग पे मिलता है. यानी एवरेज आधार पर कुल रकम करीब 48
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
स्मित मच्छार, मुंबई के रहने वाले भारतीय पायलट, जून 2022 से फ्लाईदुबई में Boeing 737 के कैप्टन हैं और 11 साल स्पाइस जेट में काम करने के बाद 9,750 घंटे से अधिक उड़ान अनुभव रखते हैं। उनकी प्रशंसा के बाद सवाल उठ रहा है कि फ्लाईदुबई में पायलटों की आमदनी कितनी है और दुबई में पायलटों की औसत सैलरी क्या है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय पायलटों के लिए करियर विकल्पों पर प्रकाश डालता है और वैश्विक विमानन उद्योग में वेतनमान की पारदर्शिता को बढ़ाता है। आम जनता को इससे पायलटों के पेशे की वास्तविक आय