मनोरंजन

फोन खरीदने के लिए लोन ले रहे 100 में से 74 भारतीय, युवा सबसे आगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
फोन खरीदने के लिए लोन ले रहे 100 में से 74 भारतीय, युवा सबसे आगे

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ बात करने का जरिया नहीं रह गया है. पढ़ाई, ऑफिस का काम, ऑनलाइन पेमेंट और मनोरंजन तक के लिए लोग इस पर डिपेंडेंट हैं.

यही वजह है कि नया फोन खरीदने के लिए लोग अब अपनी जेब से पूरे रैसे देने के बजाय लोन और EMI का सहारा ले रहे हैं.

दिवाली के दौरान सामने आए आंकड़े बताते हैं कि भारत में कंज्यूमर लोन लेकर सामान खरीदने वालों में सबसे ज्यादा मांग मोबाइल फोन की रही.

लेंडिंग टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म Lentra के आंकड़ों के मुताबिक, दिवाली 2026 के दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन के लिए आए हर 100 आवेदनों में से 74 मोबाइल फोन खरीदने के लिए थे.

यानी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और दूसरे घरेलू सामानों के मुकाबले फोन खरीदने के लिए सबसे ज्यादा लोग लोन लेना चाहते थे.

इस दौरान पिछले साल के मुकाबले कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन के आवेदनों में 22% की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई.

कौन ले रहा है सबसे ज्यादा लोन?

रिपोर्ट में उम्र के हिसाब से भी दिलचस्प तस्वीर सामने आई है.

कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन के लिए आवेदन करने वालों में करीब 62% लोग 35 साल से कम उम्र के थे. इनमें 22 से 35 साल के लोगों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही.

खास बात ये है कि 22 से 25 साल की उम्र के पुरुष मोबाइल फोन खरीदने के लिए लोन लेने वालों में शामिल रहे हैं.

इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि इस उम्र में पढ़ाई और नौकरी की शुरुआत के साथ लोग नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन हर बार एक साथ 20-30 हजार रुपए या इससे ज्यादा खर्च करना आसान नहीं होता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन की औसत रकम करीब 28,000 रुपए रही है.

मतलब लोग अब सिर्फ महंगे स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक घरेलू सामानों के लिए भी कर्ज का सहारा ले रहे हैं.

छोटे शहरों में बढ़ रहा EMI का चलन

फोन खरीदने के लिए लोन लेने का चलन अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है.

Lentra के आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 9 नवंबर 2026 के बीच आए कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन आवेदनों में ग्रामीण इलाकों की हिस्सेदारी 58% रही. वहीं शहरी इलाकों से 42% आवेदन आए है

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत में मोबाइल फ़ोन खरीदने के लिए लोन और EMI का इस्तेमाल बढ़ रहा है, खासकर युवाओं में। यह रुझान दिखाता है कि स्मार्टफ़ोन अब केवल संचार का साधन नहीं रहकर शिक्षा, काम और मनोरंजन का अनिवार्य हिस्सा बन गया है। दिवाली के दौरान एक सर्वेक्षण में पाया गया कि कंज्यूमर लोन लेने वालों में मोबाइल फ़ोन की मांग सबसे अधिक थी। यह प्रवृत्ति उपभोक्ता ऋण की बढ़ती निर्भरता और वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता को उजागर करती है। आम जनता पर इसका प्रभाव दोहरा है: एक ओर सुविधा बढ़ती है, दूसरी ओर ऋण भार और ब्याज दायित्वों का

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।