राज्य

फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 18 और उम्मीदवारों को मौका

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 18 और उम्मीदवारों को मौका

अक्तूबर 14,हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर द्वारा पोस्ट कोड-25008 के तहत की जा रही फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर की भर्ती प्रक्रिया की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मेरिट आधार पर 18 और उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर के पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम 20 जुलाई को घोषित किया गया था तथा मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था।

उन्होंने बताया कि अधिकतम विज्ञापित पदों को भरने और वेटिंग पैनल तैयार करने के लिए अब मेरिट के आधार पर ही 18 और उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का मौका दिया जा रहा है। डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन सभी 18 उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। इनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में आरंभ होगी।

इन उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।