अपराध

फ्रांस में प्रदर्शनों से पहले सुरक्षा कड़ी, 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
फ्रांस में प्रदर्शनों से पहले सुरक्षा कड़ी, 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

अक्टूबर 24, नई दिल्ली: फ्रांस में बीते हफ्ते हुए दंगों और लूटपाट के बाद सरकार ने आज प्रस्तावित प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 70 हजार पुलिसकर्मियों और अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सरकार का मकसद पिछले हफ्ते हुई हिंसा को दोबारा होने से रोकना है।

गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ के मुताबिक, नियमित पुलिस के साथ विशेष सुरक्षा इकाइयां, भारी हथियारों से लैस मोबाइल दस्ते, हेलीकॉप्टर, बख्तरबंद वाहन और वाटर कैनन भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा, लूटपाट और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिंसा की आशंका के मद्देनजर पेरिस के कई प्रमुख सांस्कृतिक संस्थानों को बंद रखा गया है।

इनमे दुनिया के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों में शामिल लूव्र भी शामिल है। सुरक्षा चिंताओं के चलते पेरिस सेंट-जर्मेन और ओलंपिक लियोन के बीच फुटबॉल मुकाबला भी रविवार से सोमवार के लिए टाल दिया गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।