मनोरंजन

Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर आएगा खूब मजा, रिलीज हो रहीं 'गजब रात' से 'चार यार' तक 8 फिल्में-सीरीज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर आएगा खूब मजा, रिलीज हो रहीं 'गजब रात' से 'चार यार' तक 8 फिल्में-सीरीज

क्या आप अपने वीकेंड को घर बैठे इंटरेस्टिंग बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं?

तो 23 अक्टूबर, फ्राइडे को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कई एक्साइटिंग फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें एक्शन, रोमांस से लेकर कॉमेडी और हॉरर जॉनर की फिल्में-सीरीज शामिल हैं.

तो चलिए यहां फ्राइडे ओटीटी रिलीज की पूरी लिस्ट जान लेते हैं जिन्हें आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

गजब रात यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन रितेश शाह ने किया है.

इसमें मनोज बाजपेयी एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो अपने निजी फायदे और कर्तव्य के बीच फंसा हुआ है.

एक रात लिए गए उनके एक फैसले से घटनाओं का एक ऐसा सिलसिला शुरू हो जाता है जो सब कुछ बदल देता है.

फिल्म में नुसरत भरुचा, साकिब सलीम, दिव्या दत्ता और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार, 23 अक्टूबर, 2026 से स्ट्रीम होगी.

चार यार यह एक क्राइम ड्रामा है, जो चार दोस्तों जय, टोनी, साहिल और समीर की कहानी है.

उनकी महत्वाकांक्षाएं और एक जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला उन्हें लोकल अपराध की खतरनाक दुनिया में खींच लाता है, जिससे गैंगस्टर और पुलिस के साथ उनका एक बड़ा टकराव शुरू हो जाता है.

इसमें पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाक मेहता मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर फ्राइडे से स्ट्रीम कर सकते हैं.

डोरोथी यह कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित एक तमिल ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें कीर्ति सुरेश के साथ सनंथ और ऋषिकांत मुख्य भूमिकाओं में हैं. 1990 के दशक की शुरुआत के ग्रामीण तमिलनाडु पर आधारित यह फ़िल्म बचपन के द

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।