गाडरवारा क्षेत्र को विकास की सौगात, अर्जुनगांव-गाडरवारा मार्ग के लिए 27 करोड़ रुपये मंजूर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीएम मोहन यादव ने कहा—बेहतर सड़क नेटवर्क से भोपाल तक पहुंच आसान
साईं खेड़ा में 132 केवी सब स्टेशन, गाडरवारा में गौशाला और 35 सामुदायिक भवनों को भी मंजूरी
नरसिंहपुर, अक्टूबर 06: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से गाडरवारा और नरसिंहपुर सहित प्रदेश के अनेक क्षेत्रों से राजधानी भोपाल तक पहुंचना आसान हुआ है। फोरलेन और सिक्सलेन मार्गों से नागरिकों की आवाजाही सुगम हुई है। मुख्यमंत्री निवास में गाडरवारा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सिंचाई, कृषि, शिक्षा और अन्य प्राथमिक क्षेत्रों में भी तेजी से विकास हुआ है।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अर्जुन-गांव-गाडरवारा मार्ग के लिए 27 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। साईं खेड़ा में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन, गाडरवारा में गौ-शाला, 35 सामुदायिक भवन को भी मंजूरी मिली है।