अपराध

गढ़वा में दिशा की बैठक में जमीन माफियाओं और अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने की उठी मांग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गढ़वा में दिशा की बैठक में जमीन माफियाओं और अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने की उठी मांग

गढ़वा में दिशा की बैठक, जमीन माफियाओं और अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने की उठी मांग, क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा और आगे के कार्यों पर चर्चा, सांसद विष्णुदयाल राम हुए शामिल।

Short Headline: गढ़वा में दिशा की बैठक में जमीन माफियाओं और अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने की उठी मांग

दिशा बैठक, गढ़वा, बिजेन्द्र

गढ़वा में हुई 'दिशा' की बैठक सरकार की विकासात्मक योजनाओं की हुई समीक्षा

बुनियादी विकास कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर

जमीन माफियाओं और अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने की उठी मांग

एंकर गढ़वा समाहरणालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति, 'दिशा' की बैठक पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चल रही सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और उनकी धरातलीय स्थिति की समीक्षा की गई।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. गढ़वा में दिशा की बैठक के एजेंडे पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वीओ 02. वहीं, बैठक के दौरान गढ़वा के विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी और भवनाथपुर के विधायक अनंतप्रताप देव ने क्षेत्र के कई गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। दोनों विधायकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि क्षेत्र में सक्रिय जमीन माफियाओं और अवैध बालू के कारोबार पर पूर्ण रोक लगाते हुए इसमें संलिप्त असामाजिक तत्वों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

अंतिम वीओ गढ़वा में आयोजित 'दिशा' की इस बैठक से यह स्पष्ट है कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर जिले के विकास को गति देने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह गंभीर हैं।

गढ़वा से विजेंद्र तिवारी की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।