राज्य

गढ़वा में दुर्गा पूजा के दौरान गीत-संगीत, गंगा आरती और डांडिया की धूम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गढ़वा में दुर्गा पूजा के दौरान गीत-संगीत, गंगा आरती और डांडिया की धूम

गढ़वा में मां दुर्गा की भक्ति और आराधना की धूम, पारंपरिक गीत-संगीत, गंगा आरती और डांडिया से सजे पूजा पंडाल, मां गढ़देवी के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु।

Short Headline: गढ़वा में दुर्गा पूजा के दौरान गीत-संगीत, गंगा आरती और डांडिया की धूम

भक्ति आराधना, गढ़वा, बिजेन्द्र

गढ़वा में मां दुर्गा की भक्ति और आराधना की धूम

पारंपरिक गीत-संगीत, गंगा आरती और डांडिया से सजे पूजा पंडाल

मां गढ़देवी के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु

एंकर शारदीय नवरात्र के अवसर पर गढ़वा में मां दुर्गा की भक्ति और आराधना की धूम है। मंदिरों और पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं पारंपरिक गीत-संगीत से मां की आराधना हो रही है, तो कहीं गंगा आरती और डांडिया नृत्य के जरिए भक्त अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 1 गढ़वा में शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। मंदिरों और पंडालों में पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर गढ़वा के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सुख-समृद्धि, स्वच्छता, स्वस्थ जीवन, नशामुक्ति और विकसित गढ़वा के साथ देश की प्रगति का संदेश दिया।

बाइट- पशुपतिनाथ मिश्रा, उपायुक्त, गढ़वा

वीओ 2 गढ़वा के प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिल रही है। यहां पारंपरिक वाद्य यंत्रों, गीतों और नृत्य के जरिए मां की आराधना की जा रही है। मान्यता है कि मां गढ़देवी की महिमा अपरंपार है और उनके दर्शन के लिए गढ़वा के अलावा दूसरे राज्यों से भी भक्त पहुंचते हैं। मंदिर की मान्यता और इतिहास के बारे में बता रहे हैं पुजारी राजन पांडेय।

बाइट- राजन पांडेय, पुजारी

वीओ 3 नवरात्र के दौरान मां गढ़देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को दर्शन में परेशानी न हो, इसके लिए साफ-सफाई और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। पूजा के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण का भी ध्यान रखा जा रहा है। मंदिर में पूजा की व्यवस्था और तैयारियों के बारे में बता रहे हैं मां गढ़देवी न्यास बोर्ड के पदाधिकारी हेमंत सिंह।

बाइट- हेमंत सिंह, न्यास बोर्ड के पदाधिकारी

वीओ 4 गढ़वा में मां दुर्गा की आराधना के बीच श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है। श्रद्धालु विमला केशरी भी मां की कृपा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करती हैं।

बाइट- विमला केशरी, श्रद्धालु

अंतिम वीओ मां गढ़देवी मंदिर के साथ विभिन्न पूजा पंडालों में भी भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां के आशीर्वाद से परिवार और समाज में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गढ़वा से बिजेंद्र तिवारी की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।