गढ़वा के लाल ने रांची में रचा इतिहास : राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग में अमीर रियाज ने 1.04.162 की शानदार टाइमिंग से जीता रजत पदक, पूरे जिले में खुशी की लहर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →गढ़वा, 01 नवंबर । गढ़वा के लिए गर्व का क्षण आ गया है। रांची के सिंधु-कान्हू वेलोड्रम स्टेडियम में 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित 78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर और 41वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 में गढ़वा के होनहार साइकिलिस्ट अमीर रियाज ने मेन एलीट टीम स्प्रिंट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम कर लिया।
अमीर ने 1.04.162 की शानदार टाइमिंग के साथ यह पदक जीता। उनकी रफ्तार, हिम्मत और जुनून ने दर्शकों का दिल जीत लिया। जैसे ही अमीर ने फिनिश लाइन पार की, पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अमीर के पिता की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए। पिता के सामने खेलने से अमीर का हौसला बुलंद था और वे पदक जीतने को बेताब थे, और उन्होंने कर दिखाया।
पदक जीतकर अमीर ने अपने पिता और झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक से आशीर्वाद लिया और आने वाले दिनों में नेशनल गेम्स और अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में जिला, राज्य और देश के लिए पदक जीतने का भरोसा दिलाया। अमीर की इस शानदार सफलता पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, शैलेंद्र पाठक, अनिल पांडे, अरविंद दुबे, गढ़वा जिला साइकलिंग संघ सचिव, गढ़वा ओलंपिक संघ संरक्षक राकेश पाल, अनिता दत्त, रेखा चौबे, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, सचिव आलोक मिश्रा, राघवेंद्र नारायण सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, सुशील तिवारी, नितिन तिवारी, अजयकांत, किशोर कुणाल, दीपक कुमार, चंद्र बहादुर सिंह, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र पाल, अरविंद कुमार, जगन्नाथ राम, मनोज संसाई, कौशलेश तिवारी, प्रभात तिवारी, रमाशंकर सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी।
इसकी जानकारी गढ़वा जिला साइकलिंग संघ के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने दी। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
📡 स्रोत: NewsData.io