अपराध

गढ़वा में सीआरपीएफ जवानों ने लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ, चला स्वच्छता अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गढ़वा में सीआरपीएफ जवानों ने लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ, चला स्वच्छता अभियान

गढ़वा में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान, सीआरपीएफ की 172वीं बटालियन ने चलाया स्वच्छता अभियान, रंका मोड़ पर ली गई स्वच्छता की शपथ, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक भी रहे मौजूद, आमजनों का भी मिला सहयोग।

Short Headline: गढ़वा में सीआरपीएफ जवानों ने लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ, चला स्वच्छता अभियान

सीआरपीएफ स्वच्छता अभियान, गढ़वा, बिजेन्द्र

गढ़वा में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान सीआरपीएफ ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

रंका मोड़ पर स्वच्छता का संदेश डीसी-एसपी ने लिया स्वच्छता का संकल्प

सीआरपीएफ जवानों ने की साफ-सफाई स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

स्वच्छ गढ़वा के लिए एकजुट हुए लोग

एंकर गढ़वा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सीआरपीएफ की 172वीं बटालियन ने स्वच्छता अभियान चलाया। रंका मोड़ पर डीसी, एसपी, सीआरपीएफ कमांडेंट, समाजसेवी और आम लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। इसके बाद आसपास के जंगल, झाड़ियों और कचरे की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 1 गढ़ाव के रंका मोड़ पर सीआरपीएफ बटालियन के जवानों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चालाया। उन्होंने स्वच्छता की शपथ के साथ अभियान की शुरुआत हुई। सीआरपीएफ जवानों के साथ अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। स्वच्छता को स्वस्थ जीवन से जोड़ते हुए उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्र ने लोगों से जागरूक रहने की अपील की।

बाइट- पशुपतिनाथ मिश्र, डीसी, गढ़वा

वीओ 2 अभियान के दौरान सड़क किनारे और आसपास जमा कचरे को हटाया गया। सफाई के साथ लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने भी जिलेवासियों से स्वच्छता के प्रति जागरूक बनने की अपील की।

बाइट- आशुतोष शेखर, एसपी, गढ़वा

वीओ 3 सीआरपीएफ की 172वीं बटालियन की ओर से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। कमांडेंट अजय वर्मा ने बताया कि आम लोगों की भागीदारी से स्वच्छता का संदेश और मजबूत होगा। उन्होंने अभियान के उद्देश्य और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी।

बाइट- अजय वर्मा, कमांडेंट, सीआरपीएफ 172वीं बटालियन

अंतिम वीओ गढ़वा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के जरिए साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। अभियान में प्रशासन, सीआरपीएफ और स्थानीय लोगों की भागीदारी ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को सामने रखा।

गढ़वा से बिजेंद्र तिवारी की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।