अपराध

गग्गल में 422 नशीले कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, सीआईए टीम की कार्रवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गग्गल में 422 नशीले कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, सीआईए टीम की कार्रवाई

कार में सवार थे तीनों आरोपी, स्पास्मो-प्रोक्सीवोन और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

नवंबर 05, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गग्गल के घट्टा टोल प्लाजा के पास एक कार से 422 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिला कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि सीआईए टीम को देर रात गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने घट्टा टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान एक इटिओस क्रॉस कार को जांच के लिए रोका। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 422 स्पास्मो-प्रोक्सीवोन और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए।

पुलिस ने नशीले कैप्सूल कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष राणा (38) निवासी राजोल, तहसील शाहपुर, पवन धीमान निवासी द्रमन, सिहुंता, जिला चंबा तथा ओम प्रकाश (46) निवासी तहसील धर्मशाला के रूप में हुई है।

बाईट: कुलभूषण वर्मा, पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।