खेल

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

रायपुर, 1 अक्टूबर 2026

रायपुर जिले में संचालित गैर-आवासीय फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी और एथलेटिक्स अकादमी में प्रवेश के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू हुआ। पहले दिन 144 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया। विभागीय अधिकारियों एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी और एथलेटिक्स के इन खिलाड़ियों का आज पंजीयन, दस्तावेज परीक्षण तथा चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। खिलाड़ियों के शारीरिक दक्षता परीक्षण के तहत हाइट (ऊंचाई), वेट (वजन), वर्टिकल जम्प, 30 मीटर दौड़, शटल रन, बॉल थ्रो, 800 मीटर दौड़ एवं सीट-अप जैसी विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का आंकलन किया गया।

आज एक अक्टूबर को खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रायपुर जिले में गैर-आवासीय खेल अकादमी के चयन ट्रायल का आयोजन किया गया, जिसमें फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी और एथलेटिक्स के लिए 144 युवा खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया। यह कार्यक्रम राज्य के खेल विभाग द्वारा शुरू किया गया है, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उच्च स्तर के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका मिले। इस पहल से क्षेत्रीय खेल प्रतिभा को बढ़ावा मिलेगा और युवा वर्ग को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, यह कदम स्थानीय खेल उद्योग को सशक्त कर रोजगार के नए अवसर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।