खेल

गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत

क्रिकेट जगत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में 11 ओवर फेंके हैं, जिसकी शिकायत बांग्लादेश ने की है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) को एक लेटर लिखकर अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के कप्तान सोहेल खान द्वारा बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ वनडे मैच में '11वां ओवर' फेंकने का आरोप लगाया है.

बांग्लादेश अंडर-19 के कोच हन्नान सरकार ने बताया कि टीम ने अंपायरिंग के फैसलों में हुई गलतियों के बारे में भी लिखा है.

कप्तान की ओर से एक नोट भी संलग्न किया है, जिसमें बताया गया है कि बुधवार को सीरीज के तीसरे मैच के दौरान अफगानिस्तान अंडर-19 के कप्तान ने वनडे नियमों के तहत निर्धारित 10 ओवरों की जगह 11 ओवर फेंके.

अल अमीरात में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुभान जखैल (81) और शाह फैसल रहीमी (80) की शानदार पारियों के दम पर 237 रन बनाए.

इस पारी में बांग्लादेशी गेंदबाज अल अमीन होसेन ने 6 विकेट निकाले. इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम 38.2 ओवरों में 194 रन पर सिमट गई. अफगान कप्तान सोहेल खान ने 2 विकेट हासिल किए.

'क्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेशी टीम ने मैच रेफरी यासिर लतीफजई के साथ लंबी बातचीत की.

इसमें उन्होंने अंपायरिंग की कथित गलतियों और अफगानिस्तान अंडर-19 के कप्तान द्वारा एक अतिरिक्त ओवर फेंकने के मुद्दे पर चर्चा की.

क्रिकइन्फो के हवाले से सरकार ने कहा, "हमने कप्तान की रिपोर्ट में अंपायरिंग के फैसलों के बारे में लिखा है और एक विशेष नोट भी जोड़ा है, जिसमें खासतौर पर उन 11 ओवरों का जिक्र किया गया है.

चूंकि, कप्तान की रिपोर्ट के सामान्य फॉर्म में ऐसी जानकारी देने के लिए कोई अलग जगह नहीं होती, इसलिए फैसलों की सूची के बाद एक अतिरिक्त नोट जोड़ दिया गया."

लेटर में आगे लिखा, "उनके कप्तान, जो उनकी टीम के मुख्य स्ट्राइक बॉलर भी हैं, उनके तीसरे मैच में कुल 11 ओवर फेंके.

हमारे पास आधिकारिक स्कोरर तक पहुंच नहीं थी, इसलिए हम टीम मैनेजर के फोन पर

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।