गजब! मेट्रो में खड़े होकर सफर करते दिखे भारतीय दिग्गज, फोटो वायरल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय क्रिकेट के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
श्रीनाथ हाल ही में बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो में सफर करते नजर आए.
खास बात यह रही कि उनके हाथ में ट्रॉली बैग था और वह मेट्रो के अंदर खड़े होकर सफर कर रहे थे.
उनकी तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं.
मेट्रो में खड़े दिखे जवागल श्रीनाथ
तस्वीर में जवागल श्रीनाथ मेट्रो के एक कोने में खड़े नजर आ रहे हैं. उनके पास एक ट्रॉली बैग भी रखा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें मेट्रो में बैठने के लिए सीट नहीं मिली.
श्रीनाथ को इस तरह आम यात्रियों के बीच सफर करते देखकर कई लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं.
वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर सवाल उठाया कि क्या किसी यात्री ने उन्हें पहचानने के बाद भी अपनी सीट ऑफर नहीं की.
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर मेट्रो में मौजूद लोगों ने श्रीनाथ को पहचान लिया था, तो किसी को उन्हें सीट देनी चाहिए थी. इस पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी.
यह भी पढ़ें- ये 4 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप? 2023 विश्व कप का थे हिस्सा
फैंस ने की सादगी की तारीफ
हालांकि, इस तस्वीर को लेकर हर प्रतिक्रिया नाराजगी वाली नहीं थी.
कई क्रिकेट फैंस ने श्रीनाथ के साधारण तरीके से सफर करने की तारीफ की.
लोगों को यह बात पसंद आई कि भारतीय क्रिकेट के इतने बड़े नाम होने के बावजूद वह आम लोगों की तरह पब्लिक ट्रांसपोर्ट मे
📡 स्रोत: ABP Live Khel