अपराध

गाजीपुर में कटी चेन समेत तीन गिरफ्तार, चोरी की 2 चेन, पायल और जितिया बरामद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
गाजीपुर में कटी चेन समेत तीन गिरफ्तार, चोरी की 2 चेन, पायल और जितिया बरामद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर.

जमानियां पुलिस ने चोरी के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की दो चैन के टुकड़े, एक जोड़ी पायल और सोने का जितिया बरामद किया है। कार्रवाई मु0अ0सं0 332/2026 में धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान आरोपी सुनीता पत्नी अमित हरिजन निवासी छोटा संसार पार, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर से पूछताछ की गई।

पूछताछ में उसने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की और उसके पास से कपड़ों में छिपाकर रखा गया पीली धातु का जितिया बरामद हुआ। पीड़िता ने बरामद जितिया की पहचान अपने चोरी हुए आभूषण के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमानियां क्षेत्र के चक्का बांध पंप गृह के दूसरे गेट के पास से गुड्डी पत्नी शम्भु निवासी छोटा संसार पार, गोरखपुर और प्रेमा पत्नी गोविन्द निवासी बाराचवर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक गुड्डी के पास से पीली धातु की कटी हुई चैन व एक जोड़ी पायल तथा प्रेमा के पास से भी पीली धातु की कटी हुई चैन व एक जोड़ी पायल बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपिताओं को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार गुड्डी के खिलाफ पूर्व में प्रयागराज और देवरिया जिले में भी चोरी व चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक मिश्रा, अनूप सिंह, विमलेश पटेल, कांस्टेबल बृजेश कुमार तथा महिला कांस्टेबल प्रतिभा चौरसिया शामिल रहीं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।